पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल26 *सीधा और तीखा: सम्राट चौधरी पर PK का बड़ा हमला,
बोले- ‘चाल, चरित्र, चेहरा तीनों चर्चा का विषय, बिहार को गुजरात से चलाएंगे’*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआज तक न्यूज़ चैनल
पूर्णिया बिहार ,बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा के बीच जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बड़ा सियासी हमला बोला है। अररिया में मीडिया से बात करते हुए PK ने बिना नाम लिए सम्राट चौधरी पर सीधा निशाना साधा।
प्रशांत किशोर ने कहा, ज्ञान की भूमि बिहार को ये चाल, चरित्र और चेहरा का दावा करने वाली भाजपा का पहला सौगात है। ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका चाल, चरित्र और चेहरा तीनों चर्चा का विषय होना चाहिए, लेकिन ये नई भाजपा है। इन्होंने दिखा दिया कि अब बिहार को गुजरात से चलाया जाएगा।
PK ने आगे कहा, आज जो यहां मुख्यमंत्री बने हैं, व्यक्ति की बात नहीं है। उनकी चाबी-रिमोट कंट्रोल अमित शाह के पास होगा, जिनकी प्राथमिकता है कि गुजरात में 10-12 हजार रुपए में काम करने के लिए लाखों बिहार के लड़के ट्रेनों-बसों में भरकर जानवरों की तरह जाते रहें। आने वाले समय में गुजरात के लोग फैक्ट्री में मालिक रहेंगे, बिहार के लोग वहीं मजदूर रहेंगे,
प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है, सम्राट चौधरी के नाम के ऐलान से पहले ही विपक्ष ने हमलावर रुख अपना लिया है,

More Stories
कानपुर महानगर 30 मई 2026*साइबरठगों का अंतर्राज्जीय गिरोह का सरगना पनकी पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कानपुर नगर30मई26*नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के माध्यम से ग्वालटोली शास्त्री भवन में मनाया गया पत्रकारिता दिवस
अयोध्या30मई26*हज़रत भीखा शाह र०अ० के उर्स मुबारक में पहुंचकर पूर्व मंत्री रुश्दी मियां ने दी हाजरी