औरैया 22 जनवरी *अछल्दा में निचली गंग नहर का पुल क्षतिग्रस्त*
*ब्रिटिश काल में बना पुल अब देने अब देने लगा जबाब हादसे की आशंका*
*अछल्दा,औरैया।* ब्रिटिश काल में बने पुल अब जवाब देने लगे हैं। अछल्दा में निचली गंग नहर पर बना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें नीचे के हिस्से से ईंटें निकलकर गिर रही हैं। पुल में दरार भी पड़ गई है। इसके बाद भी इससे वाहन गुजर रहे हैं। इससे हादसे की आशंका है। लेकिन अभी तक इस पुल को बनवाने के लिए प्रस्ताव तक तैयार नहीं किया गया है। न ही उसे बंद किया गया है।
अछल्दा से होकर गुजरी निचली गंग नहर पर पुल ब्रिटिश काल में बनवाया गया था। डाट के इस पुल की हालत अब जीर्ण-शीर्ण हो गई है। उसमें ईंटें निकल कर गिर रही हैं। प्लास्टर उखड़ गया है। एक स्थान पर दरार भी पड़ गई है। इसके बाद भी पुल से अभी तक भारी ओवर लोड वाहन गुजर रहे हैं। इसी पुल के ऊपर से कस्बा को पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन भी गुजरी है। यदि इस पुल को नुकसान पहुंचता है तो पानी की सप्लाई भी बाधित हो सकती है। स्थानीय लोगों का भी यह कहना है कि पुल बहुत पुराना है। इससे उसकी हालत खराब हो रही है। इस पर अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए, नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी ने बताया कि नहर पर बने पुल की देखरेख, मरम्मत व बनवाने की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग की है। वह ही पुल के बारे में सही जानकारी दे सकते हैं।

More Stories
प्रयागराज 13 फ़रवरी 26*🌐उत्तर पुस्तिकाओं में रुपये मिले तो नकल मानकर होगी सख्त कार्रवाई*
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26* यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 13 फ़रवरी 26*पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में छात्राओं का विदाई कार्यक्रम आयोजित*