कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * शिक्षकों की “सेवा का सफर पूरा, सम्मान के साथ शिक्षकों को दी गई विदाई”
कानपुर नगर। शिवराजपुर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय भैसऊ में सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान एवं विदाई में जूनियर शिक्षक संघ की अध्यक्ष सरिता कटियार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कृपाशंकर यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की प्रेरणा से अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं।कार्यक्रम में भावुक क्षण भी देखने को मिले, जब संजय पांडे एवं स्वर्णलता द्वारा प्रस्तुत गीतों ने सभी की आंखें नम कर दीं। सेवानिवृत्त शिक्षकों में सुमन मिश्रा, नाहिद अख्तर, हिरदेश कुमारी, स्वर्णलता एवं संजय पांडे ने अपने शिक्षण काल के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में सुबोध कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, देवेश कटियार, डॉ. प्रगति रघुसक्सेना,विशाल कटियार रेनू त्रिपाठी, माधुरी यादव, सुनीता शुक्ला, संदीप यादव, पुष्पेंद्र सिंह, वरुण प्रजापति, प्रदीप अग्निहोत्री, मैत्री साहू,कुमुद सिरोही मौजूद रहे।

More Stories
बंथरा, लखनऊ13 अप्रैल 26*मरीज त्रस्त प्रसाद हॉस्पिटल मस्त*
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,