April 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * पहले पढ़ाई, फिर बाकी काम’—शिक्षकों का जनगणना ड्यूटी पर विरोध

कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * पहले पढ़ाई, फिर बाकी काम’—शिक्षकों का जनगणना ड्यूटी पर विरोध

कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * पहले पढ़ाई, फिर बाकी काम’—शिक्षकों का जनगणना ड्यूटी पर विरोध

कानपुर/बिल्हौर शिवराजपुर बीआरसी कार्यालय में शिक्षकों ने जनगणना में लगाए जाने का विरोध करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव को बीआरसी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। शिक्षामित्रों ने कहा कि उन्हें बार-बार गैर-शैक्षिक कार्यों में लगने से विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर सीधा असर पड़ता है। प्रहलाद सिंह कुशवाहा,अरुण यादव,शैलेन्द्र तिवारी सहित आधा सैकड़ा से अधिक शिक्षामित्रों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षकों का विद्यालय में रहना आवश्यक है, लेकिन उन्हें जनगणना जैसे अन्य विभागीय कार्यों में लगाकर मूल दायित्व से दूर किया जा रहा है। शिक्षकों ने स्पष्ट किया कि वे शिक्षा कार्य को प्राथमिकता देते है। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया तो वे आगे भी विरोध जारी रखेंगे। ज्ञापन के साथ कई शिक्षकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन भी दर्ज कराया।शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कृपा शंकर यादव से मांग करते हुए कहा कि गैर-शैक्षिक कार्यों से मुक्त रखते हुए केवल शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने साथ छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।इस दौरान नागेंद् पांडे,सुधा,पूजा,अनुराधा,शीलू,गुरुचरण,पवन,अमीन मोहम्मद,नरेंद्र,आदर बाबू,नन्हे,मनोज, शशि पाल रेखा कुमारी संगीता सीमा आरती दुर्गेश कुमारी प्रमिला प्रेमलता मीरा आशा नीतू पूजा पूनम, वर्षा स्वास्थ्य कुसमा संध्या साधना सुधा भावना पूजा रामलखन सूबेदार संतोष कुमार अल्पना पूजा सहित आधा सैकड़ा शिक्षक मौजूद रहे।

Taza Khabar