प्रतापगढ़ १३ अप्रैल २६ * हत्या का आरोपी 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार
प्रतापगढ़।नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये का इनामी परमेश कुमार पटेल को यूपी एसटीएफ कानपुर यूनिट ने गिरफ्तार किया है।एसटीएफ ने कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा के पास से इसे गिरफ्तार किया।परमेश लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।परमेश कुमार पटेल पुत्र नन्दन पटेल रायबरेली जिले के सलोन थाना क्षेत्र के ग्राम औना का रहने वाला है।
बता दें कि बीते माह 1 फरवरी को नवाबगंज के गहरू का पुरवा (अब्दुल वाहिदगंज) में एक 55 वर्षीय महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी।मृतका का अपने सौतेले बेटे से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।हत्यारों ने वारदात को अंजाम देते समय घर के अन्य सदस्यों को बाहर से बंद कर दिया था।इस मामले में पुलिस हत्या और साजिश समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही थी।
एसटीएफ कानपुर यूनिट के उपनिरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सूचना के आधार पर बारा टोल प्लाजा पर घेराबंदी कर रायबरेली के परमेश कुमार पटेल (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया।पूछताछ में परमेश कुमार पटेल ने स्वीकार किया कि वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था और उसके बाकी साथी पहले ही जेल जा चुके हैं।
बता दें परमेश कुमार पटेल शातिर अपराधी है।परमेश के खिलाफ रायबरेली और प्रतापगढ़ जिले के विभिन्न थानों में हत्या,गैर-इरादतन हत्या,लूट,धोखाधड़ी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसे 10 संगीन मामले दर्ज हैं।पुलिस ने परमेश कुमार पटेल को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेज दिया।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी