पंजाब21जनवरी*विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासन हुआ सतर्क, सख्त चैकिंग अभयान जारी : एसडीएम अमित गुप्ता
अबोहर, 21 जनवरी (शर्मा) : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा कर दिया है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं और हर आने जाने वाले की चैकिंग की जा रही है। जानकारी देते हुए उपमंडल अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि अबोहर विधानसभा में तीन गाडय़ां 24 घंटे गश्त कर रही है। पुलिस राजस्थान व हरियाणा बॉर्डर पर हर आने जाने वाले की चैकिंग कर रही है। सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अबोहर व बल्लुआना विधानसभा क्षेत्रों में बीएसएफ के जवानों को भी लगाया गया है। एसडीएम अमित गुप्ता ने बताया अभी तक उनके पास 16 शिकायतें आ चुकी है और उन शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाता है। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को अपील की है कि शहर की किसी भी सरकारी दीवार पर अपने पोस्टर न लगाए व कोरोना नियमों की पालना करें।
फोटो : 04 : जानकारी देते एसडीएम व खड़ी गाड़ी।
—————–
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR
More Stories
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*
नई दिल्ली 21 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्Yचांग – मुख्यांश ..*