पूर्णिया बिहार 12 अप्रैल26 *आशा भोंसले के निधन पर पूर्णिया जिला खेल संघ में शोक*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट आजतक
*संगीत जगत की कोकिला का निधन, खेल संघ ने जताया दुख*
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया जिला खेल संघ ने फिल्मी जगत की गायिका आशा भोंसले जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। खेल संघ के अध्यक्ष गौतम वर्मा, उपाध्यक्ष अचिंतो बोस, सचिव अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष एम रहमान, सदस्य आलोक लोहिया, अमर भारती, रीना बाकला, नीरज सिन्हा आदि ने कहा कि करीब 7 दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाली कोकिला का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
स्वर्गीय आशा भोसले ने अपनी पहली फिल्म माझा बाल में गीत गाए जो वर्ष 1943 में गया गया था और उसके बाद चुनरिया फिल्म में सावन आया गीत गाकर राष्ट्रीय फलक पर अपनी एक पहचान बनाई। उन्होंने 20 भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गीत गाए। उन्हें दादा साहेब फाल्के अवार्ड और पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है और उनका नाम ग्रीनीश बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।
संघ के संरक्षक नीलम अग्रवाल ने कहा कि संगीत जगत में एक युग का अंत हो गया। उनकी सुरीली आवाज हमेशा गूंजती रहेगी। खेल संघ उनकी आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है। शत-शत नमन, विनम्र श्रद्धांजलि।

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 अप्रैल 26 बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,
कानपुर देहात 14 अप्रैल 2026**कानपुर देहात नगर पंचायत रानियां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जयन्ती*
मथुरा 14 अप्रैल 26*माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार विज्ञान भवन नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन का डीडी न्यूज़ पर सीधा प्रसारण *