कौशाम्बी 12 अप्रैल 26*जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति ने विभिन्न यमुना बालू घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण*
*कौशाम्बी* जिले में यमुना नदी के विभिन्न बालू घाट से अवैध खनन की शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा गठित संयुक्त जांच समिति ने तहसील मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत महेवा घाट,महिला घाट ऐगवा एवं पाली का सघन स्थलीय निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सिंचाई विभाग एवं क्षेत्रीय पर्यावरण प्रतिनिधि अवर अभियंता द्वारा टीम के साथ तकनीकी मानकों के आधार पर स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन किया गया।जांच के दौरान महिला घाट पुल के दाएं एवं बाएं किनारों पर अवैध खनन की पुष्टि नहीं पाई गई,जिससे संबंधित शिकायत निराधार पाई गई। वहीं,पाली गांव में अवैध खनन की सूचना पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी एवं जिला खनन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि मौके पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध खनन में प्रयुक्त संभावित आवागमन मार्ग,जो घाट तक जाता है,उसे जे.सी.बी.मशीन द्वारा खुदवाकर बाधित किए जाने के निर्देश दिए गए,ताकि भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
वाराणसी14जुलाई26*बीजेपी नेता ने धोखे में बुजुर्ग दंपति की जमीन करा ली बैनामा, बुजुर्ग दंपति लगा रहे न्याय की गुहार..
हमीरपुर14 जुलाई 2026*ग्राम प्रधान ने बृक्षारोपण कर गॉंव में बृक्ष बंटवाये
पूर्णिया बिहार 14 जुलाई26 *पूर्णिया विश्वविद्यालय में NEP-2020 को धरातल पर उतारने की तैयारी