नैनीताल 12 अप्रैल 26*बिड़ला इंस्टीट्यूट, भीमताल में स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य आगाज
राजकुमार केसरवानी भीमताल (नैनीताल)।
नैनीताल *प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को नैनीताल जिले के बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में तीन दिवसीय तकनीकी एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम 2026 का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संस्थान के कम्प्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन एवं नव निर्मित भवन के निर्माण से निश्वित ही यहाँ के छात्र छात्राओं के लिए आधुनिक शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के नए अवसर खुलेंगे। उन्होंने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रतिभाशाली व सकल्यवान युवाओं के हाथ में हमारा देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को याद करते हुए कहा कि डॉ कलाम जी कहा करते थे कि भारत में प्रतिमाओं की कोई कमी नहीं है.
आवश्यकता केवल उन्हें पहयानने
और सही दिशा देने की है। आज मुझे विश्वास है कि इस संस्थान का प्रबंधन इसी भावना के साथ कार्य करते हुए हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के समय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय पंडित नारायण दत्त तिवारी जी ने ये अपेक्षा व्यक्त की थी कि बिड़ला समूह इस संस्थान के माध्यम से दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के मेधावी और जरूरतमंद बच्चों तक अच्छी शिक्षा पहुँचाने का काम करेगा और मुझे प्रसन्नता है कि ये संस्थान आज उसी भावना के अनुरूप निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान द्वारा अपनी स्थापना से ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, अनुशासन और अच्छे संस्कारों की मजबूत परंपरा स्थापित की है। उन्होंने इस संस्थान के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए
गए भ्रमडिल्ला का अवलोकन करते हुए नवाचार, सोच और रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि इस
दिखाया। आज इस संस्थान के विद्यार्थी देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में अपनी प्रतिमा से उत्तराखंड के साथ देश का मी नाम रोशन कर सो हैं। मुझे बताया गया है कि यहां के कई छात्र तो ऐसे मी है जो प्रशासनिक सेवाओं और भारतीय सेना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। यह समी के लिए गर्व का विषय है कि यहां से निकले अनेकों युवाओं ने अपने खुद के स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि बिड़ला संस्थान, भीमताल हमारे राज्य का न केवल एक महत्वपूर्ण संस्थान है बल्कि एक निजी संस्थान होने के बावजूद सरकार के साथ कांधे से कंधा मिलाकर राज्य में तकनीकी शिक्षा की मजबूती के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, क्योंकि यहां केवल किताबों की शिक्षा ही नहीं दी जाती, बरिका सोचने, समझने और कुछ नया करने
की प्रेरणा भी दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विश्वास है कि भारत की युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की निर्णायक भूमिका है। इसलिए प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में युवाओं के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। चाहे स्टार्टअप इंडिया हो, डिजिटल इंडिया योजना हो, मुदा योजना हो, अटल इनोवेशन मिशन हो या पीएम युवा योजना योजना हो। ये सभी पहलें हमारे युवाओं को नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने का काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य में शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाने के साथ-साथ युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने और उनके उज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में, हमारी सरकार ने देश में सबसे पहले नई शिक्षा नीति को लागू कर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट कर दिया था।
संस्थान द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें आवश्यक एनवायरमेंट प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि यह संस्थान वर्षों से उत्तराखंड के युवाओं को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब पहाड़ में तकनीकी शिक्षा के अवसर कम थे, तब इस संस्थान ने युवाओं को रास्ता

More Stories
लखनऊ 12 अप्रैल 26**साक्षी महाराज द्वारा ब्राह्मणों पर टिप्पणी से भड़के MLC देवेंद्र सिंह,
कानपुर 12 अप्रैल 26*चौबेपुर ब्लाक क्षेत्र इंदलपुर ग्राम प्रधान ने रचना सिंह गौतम के आरोपों को किया खंडन
लखनऊ 12अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*