लखनऊ 11 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्सेज में दाखिला शुरू, BSC पोस्ट बेसिक और MSC नर्सिंग में आवेदन, आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तय, 6 जून को होगी संयुक्त नर्सिंग प्रवेश परीक्षा CNET, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि कराएगा परीक्षा, PGI KGMU समेत कॉलेजों में होगा एडमिशन, प्रवेश परीक्षा के आधार पर सीटों का होगा आवंटन, आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होंगे स्वीकार, बीएससी नर्सिंग के लिए 12वीं में 45% अंक जरूरी
➡लखनऊ- गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, बाजारखाला पुलिस ने मो. इमरान को दबोचा, लूट चोरी घटनाओं में शामिल होने का आरोप, सूचना पर गुलजार नगर ऐशबाग रोड से अरेस्ट, लंबे समय से फरार चल रहा था शातिर अपराधी, गैंग बनाकर वारदातों को देता था अंजाम, आरोपी पर कई थानों में दर्ज हैं लूट के मुकदमे, आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज
➡लखनऊ- मॉल ब्लॉक के गहदों में मासूम की मौत मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में SIDS से मौत की पुष्टि, 2 माह के बच्चे की टीकाकरण के 4 दिन बाद मौत, CMO डॉ एनबी सिंह ने दी जानकारी, स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची, परिजनों को टीकाकरण के लाभ बताए गए, SIDS को अचानक होने वाली शिशु मृत्यु बताया गया, 2 से 4 माह के बच्चों में ज्यादा होता है यह सिंड्रोम, पोस्टमार्टम के बाद भी कारण पता नहीं चल पाता, टीकाकरण को पूरी तरह सुरक्षित बताया गया, टीके 12 गंभीर बीमारियों से करते हैं बचाव, हल्का बुखार आना सामान्य प्रतिक्रिया बताया गया, एक बच्चे को बुखार एक को हल्का लूज मोशन, CMO की अपील अफवाहों से बचें टीकाकरण कराएं
➡लखनऊ- मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को रोजगार का महाकुंभ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता, मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी करेंगे प्रतिभाग, 200 कंपनियां देंगी 25000 से अधिक रोजगार के अवसर, युवाओं को निजी क्षेत्र में मिलेगा नौकरी का अवसर, न्यूनतम 1.50 लाख वार्षिक वेतन वाली नौकरी पर फोकस
➡सोनभद्र- भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, दो ट्रकों की आमने सामने भीषण टक्कर, टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, हादसे में 2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, एक अन्य के फंसे होने की आशंका, पुष्टि नहीं, दमकल की टीम ने मौके पर संभाला मोर्चा, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, हाथीनाला क्षेत्र के हथवानी के पास की घटना
➡सोनभद्र- रिहंद परियोजना में मजदूरों का हंगामा काम ठप, सैकड़ों श्रमिकों ने गेट पर धरना देकर किया प्रदर्शन, वेतन भुगतान मजदूरी को लेकर भारी नाराजगी, समय पर वेतन पीएफ सहित कई मांगे उठाई, प्रबंधन श्रमिकों के बीच वार्ता समाधान का आश्वासन, पुलिस CISF की मौजूदगी में मामला शांत कराया, बीजपुर स्थित NTPC रिहंद परियोजना का मामला
➡प्रयागराज- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल प्रयागराज दौरे पर, प्रो राजेन्द्र सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम, नवनिर्मित सुविधाओं का लोकार्पण किया, हाल और 55 स्मार्ट कक्षाओं का किया उद्घाटन, 100 कंप्यूटर वाला डेटा सेंटर भी किया शुरू, 25 नई सुविधाओं का लोकार्पण किया गया
➡कन्नौज- 112 पुलिस ने युवक की जान बचाई, फांसी के फंदे से उतारकर CPR दिया, युवक ने नाराज होकर लगाई थी फांसी, सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस की तत्परता से युवक की जान बची, युवक का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी, ठठीया थाना क्षेत्र के कुढीना का मामला
➡नोएडा- मकान में चल रही गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, नोएडा फेस 3 क्षेत्र के गढ़ी पुश्ता रोड पर आग
➡बहराइच- अज्ञात कारणों से टावर पर चढ़ी किशोरी, रामगांव के तमाचपुर गांव निवासी है, मौके पर पहुंची कोतवाली नगर की टीम, फायर विभाग की टीम मौके पर मौजूद, लड़की को उतारे जाने का प्रयास जारी
➡मैनपुरी- सांसद डिंपल यादव का 2 दिवसीय दौरा, विधानसभा क्षेत्र में शोक सभा में शामिल होंगी, कार्यकर्ता के साथ चुनावी संबंधित बैठक होगी, कार्यकर्ता के सुख दुख में घर जाकर सांत्वना देंगी, मृतक परिजनों से भी करेंगी मुलाकात, किशनी विधानसभा करहल क्षेत्र में रहेंगी मौजूद
➡अमेठी- बिना अनुमति मूर्ति स्थापना का मामला, सरकारी जमीन पर मूर्ति स्थापना कर रहे थे, एसडीएम की कार्रवाई के बाद बवाल, कार्रवाई से आक्रोशित लोगों का टीम पर हमला, राजस्व और पुलिसकर्मियों को आई चोट, ग्रामीणों ने चबूतरा बनाकर रखी थी मूर्ति, करीब एक दर्जन उपद्रवियों पर मुकदमा दर्ज, वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान जारी, रामगंज थाना क्षेत्र के नरहरपुर की घटना
➡अमेठी- रेलवे स्टेशन पर 3 अज्ञात बैग मिलने से हड़कंप, प्लेटफार्म 2 पर मेंज के नीचे रखे मिले बैग, रेलवे पुलिस ने जीआरपी को दी सूचना, जांच में तीनों बैग में 13 कछुए मिले, पुलिस वन टीम कछुआ तस्करों की तलाश में जुटी, जगदीशपुर कोतवाली के निहालगढ़ स्टेशन का मामला
➡चंदौली- टैंकर से डीजल चोरी करते चालक समेत 2 गिरफ्तार, डिपो से 12 हजार लीटर डीजल लेकर टैंकर जा रहा था मऊ, ADG जोन की टीम ने पहले भी की थी छापेमारी, पुलिस ने टैंकर को किया जब्त और आरोपी गिरफ्तार, अलीनगर थाना क्षेत्र का मामला
➡बदायूं- नरैनी चौराहा पर युवती से छेड़छाड़ का आरोप, बिसौली क्षेत्र की रहने वाली है पीड़िता युवती, परिवार के साथ घर लौट रही थी युवती, प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने आरोपी आकाश पर केस दर्ज, बिल्सी थाना क्षेत्र का मामला
———————————

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 अप्रैल 26 *लाठी-डंडे और तेजधार हथियार से हमला, परिवार के तीन सदस्य घायल*
प्रतापगढ़11 अप्रैल 26*बीजेपी के मिशन 2027 के लिए कसी कमर, मंत्रिमंडल विस्तार में बढ़ा जनपद के लिए अवसर…
मथुरा11अप्रैल26 *“MISSION SHAKTI”*फेज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*