कौशाम्बी 10 अप्रैल 26*हिमंता विस्वा सरमा का पुतला फूंकने गए कांग्रेसी*छीना झपटी में पुतला छीनकर भागी पुलिस*
*कौशाम्बी।* कांग्रेस पार्टी के नेताओं द्वारा नगर पंचायत चरवा में शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा का पुतला फूंका इस दौरान जिलाध्यक्ष की पुलिस से तीखी नोक झोंक और बहस हुई इसके बाद जिलाध्यक्ष गौरव ने बताया कि हिमंता विस्वा सरमा ने किस प्रकार से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जिसके विरोध में कांग्रेसियों ने पुतला फूंका है यह अमर्यादित भाषा उनके संस्कार को दर्शाता है यह न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है बल्कि देश की राजनीतिक मर्यादाओं को भी तार तार करने वाला कृत्य है हम अपने नेताओं के सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे हम भाजपा और उनके नेताओं से डरने वाले नहीं है हमारी कांग्रेस पार्टी सबको साथ लेकर और उनका सम्मान बढ़ाने का कार्य करती है लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार और उसके नेताओं को अहंकार हो गया है जिसे जनता अब बखूबी जान चुकी है और इनको आने वाले चुनाव में अपने मत के माध्यम से जवाब देगी .!
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय बाबू जी,उदय यादव,जिला महासचिव सुरेन्द्र शुक्ला,जिला सचिव जयप्रकाश जायसवाल,ब्लाक अध्यक्ष सिराथू रामप्रकाश पंडा,ब्लाक अध्यक्ष नेवादा रावेंद्र यादव,सोसल मीडिया जिलाध्यक्ष सचिन पाण्डेय,शुभेंद्र यादव छोटू ,आशु पाण्डेय,रमेश यादव,राकेश पाल,मनोज प्रजापति,बाबू लाल सिंह,रामकरण रविदास,प्रदीप गौतम,छोटू केशरवानी,समर सरोज,दीपक कुशवाहा, ज्ञान देव पाण्डेय,सुरेंद्र पासी,बड़का रैदास,राकेश रैदास सहित तमाम लोग मौजूद रहे.!

More Stories
मथुरा 30 अगस्त 26* मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
शामली 30 अगस्त 26* शामली में सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड का बड़ा खुलासा
मुजफ्फरनगर30अगस्त 26*रामलीला टीला सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा नेता