शाहजहांपुर 10 अप्रैल 26*लखनऊ में शाहजहांपुर से आ रही महिला रास्ते में लापता हो गई।
शाहजहांपुर *लखनऊ में शाहजहांपुर से आ रही महिला रास्ते में लापता हो गई। आखिरी बार उसने पति को फोन कर बताया था कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ चुकी है। इसके कुछ देर बाद ही उसका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी है।
पति अर्पित कन्नौजिया ने हुसैनगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी लवली 8 अप्रैल को खुटार (शाहजहांपुर) से लखनऊ स्थित उनके घर श्री कृष्णा विहार कॉलोनी आ रही थी। दोपहर करीब 1:20 बजे उसने फोन पर बताया कि वह चारबाग से पीजीआई के लिए ऑटो में बैठ गई है।
परिजनों के मुताबिक, महिला को पहले डालीगंज में उतारा गया था। वहां से वह चारबाग पहुंची और फिर पीजीआई जाने के लिए दूसरा ऑटो लिया। इसके बाद उसका फोन बंद हो गया। काफी देर तक महिला के घर नहीं पहुंचने और फोन बंद मिलने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई।
इसके बाद पति ने हुसैनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। महिला की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*