भागलपुर 8 अप्रैल 26**गैस संकट ने बदली रसोई की तस्वीर: भागलपुर में फिर लौटा चूल्हा और कोयले का दौर।*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब सीधे आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है। एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थ के आयात पर पड़े असर के कारण भागलपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत देखी जा रही है
इसी का नतीजा है कि शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक एक बार फिर पुराने दौर की वापसी हो रही है। लोग अब गैस चूल्हे छोड़कर मिट्टी के चूल्हे और कोयले की भट्टी की ओर रुख कर रहे हैं भागलपुर के बाजारों में इन दिनों चूल्हों की मांग अचानक बढ़ गई है लाल मिट्टी से बने चूल्हे 300 रुपये से लेकर 5 हजार रुपये तक बिक रहे हैं और ग्राहक इन्हें तेजी से खरीद रहे हैं। वहीं होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी कोयले की भट्टी खरीदने में जुट गए हैं।
सबसे ज्यादा परेशानी कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को हो रही है। शादी-विवाह का सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन गैस सिलेंडर की उपलब्धता नहीं होने से उनके काम पर असर पड़ रहा है। ऐसे में कैटरिंग व्यवसायी भी मजबूरी में कोयले के चूल्हे खरीदकर काम चला रहे हैं बदलते हालात ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि जब संकट आता है, तो आधुनिक सुविधाएं भी पीछे छूट जाती हैं और लोग पुराने तरीकों को अपनाने पर मजबूर हो जाते हैं।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*