लखनऊ ८ अप्रैल २६ * जिला प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट ,कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल की हुई बैठक
लखनऊ *अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति ज्योति गौतम ने राजधानी के कैटरिंग व्यापारियों को विवाह समारोह में कामर्शियल गैस सिलेंडर की समस्या नहीं होने देने का आश्वासन दिया
कैटरिंग क्षेत्र के व्यवसाईयों को शादी कार्ड एवं ऑर्डर बुकिंग प्रपत्र प्रस्तुत करने पर मिल जाएंगे , कमर्शियल गैस सिलेंडर
जिला आपूर्ति कार्यालय या अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति कार्यालय में प्रपत्र प्रस्तुत कर प्राप्त कर सकेंगे ,कमर्शियल गैस सिलेंडर
लखनऊ * 8 अप्रैल, बुधवार उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति श्रीमती ज्योति गौतम से मिला कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों ने अपर जिला अधिकारी को अवगत कराते हुए कहा 15 अप्रैल से वैवाहिक समारोह की सहालक शुरू हो रही है ऐसे में कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों के सामने कमर्शियल गैस सिलेंडर की व्यवस्था बहुत बड़ी मुसीबत के रूप में दिखाई दे रही है व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति से कहा कि कैटरिंग क्षेत्र के व्यापारियों को वैवाहिक समारोह के सहालक के अवसर पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की सुगमता से आपूर्ति अति आवश्यक है क्योंकि इससे व्यापार के साथ-साथ आम जनमानस की प्रतिष्ठा भी जुड़ी रहती है अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं अपूर्ति श्रीमती ज्योति गौतम ने व्यापारियों को वयवस्था देते हुए कहा वैवाहिक समारोह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने पाएगी उन्होंने व्यापारियों से कहा शादी कार्ड एवं ऑर्डर बुकिंग के प्रपत्र के साथ जिला आपूर्ति कार्यालय अथवा अपर जिलाधिकारी खाद्य एवं आपूर्ति के कार्यालय पर कैटरर्स अथवा जिनके घर में वैवाहिक कार्यक्रम है के द्वारा पत्र देकर कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग प्रस्तुत की जा सकती है तथा मांग के अनुसार संबंधित गैस एजेंसी को उनकी मांग भेज कर कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी
उन्होंने आश्वासन दिया वैवाहिक समारोह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के चेयरमैन राघवेंद्र चौधरी, अध्यक्ष संतोष गुप्ता, लखनऊ के उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ,आयुष पांडे ,संजीव सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे
संजय गुप्ता
तदोपरांत उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता जिला अधिकारी श्री विशाख जी से भी मिले उन्होंने भी इस संबंध में आश्वस्त किया

More Stories
लखनऊ 8 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर 8 अप्रैल 26*सीएम योगी के हाथों नवाजे गए सुल्तानपुर निवासी कृषि विज्ञानी डॉ. उत्कर्ष
पिथौरागढ़ 8 अप्रैल 26*आईजी कुमायूँ का पिथौरागढ़ में वार्षिक निरीक्षण..