[21/01, 11:07 AM] Basudev Yadaw Ayodhya: *गोंडा बिग ब्रेकिंग*
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सपा ने लिखा पत्र,
पत्र लिखकर गोंडा के जिलाधिकारी की शिकायत,
मार्कण्डेय शाही पर सपा ने लगाए गंभीर आरोप,
BJP कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे DM- सपा प्रदेश अध्यक्ष,
सपा ने तत्काल प्रभाव से पद से हटाने की मांग की,
बृजभूषण सिंह के इशारे पर काम कर रहे DM- सपा प्रदेश अध्यक्ष,
बृजभूषण सिंह,मार्कण्डेय शाही रिश्ते में समधी- सपा प्रदेश अध्यक्ष,
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने लिखा पत्र।
[21/01, 5:03 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
सरयू के घाट पर 40 वर्षीय अधेड़ की निर्मम हत्या।रात्रि में कुछ लोगों ने सरयु के घाट पर ही ईट व डंडे से की थी निर्मम पिटाई।मृतक के सर और चेहरे पर आई है गंभीर चोट।सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रीराम अस्पताल में कराया भर्ती। इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत। पुलिस ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को लिया हिरासत में। नयाघाट चौकी से महज चंद कदम दूर पर हुई वारदात। घटनास्थल के बगल में लगा है पीएसी कैंप।सीसीटीवी और पुलिस गस्त से लैस है अयोध्या के घाट।पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल।सुबह तक पुलिस को नहीं हुई थी घटना की सूचना।
[21/01, 5:03 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश। गैंग के पांच शातिर चोर गिरफ्तार।31 गत्तों में 268 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद।चार प्लास्टिक के गैलन में चोरी हुए 180 लीटर डीजल भी बरामद। अवैध तमंचा व चार कारतूस बरामद।चोरी में प्रयोग होने वाली इनोवा कार भी बरामद। बाराबंकी के रामसनेहीघाट में शराब की हुई थी चोरी।उसका भी हुआ खुलासा। पकड़े गए चोर हाईवे के किनारे खड़े वाहनों से करते थे डीजल चोरी।वाहनों से सामानों की भी करते थे चोरी।पटरंगा पुलिस ने रानीमऊ कुशहरी जंगल के पास से किया गिरफ्तार। पकड़े गए चोर बाराबंकी अमेठी व बस्ती के रहने वाले।
More Stories
अयोध्या04मई2024*सेक्स रैकेट चलने वाले ढाबा संचालक का चालान शांति भंग में।
कौशाम्बी04मई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर खास खबरें
नोयडा04मई24*अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन की एक बैठक सम्पन्न हुई।