भागलपुर 7 अप्रैल 26*बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ता ने की शिकायत*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड क्षेत्र के एक उपभोक्ता ने बिजली विभाग में बिल की गड़बड़ी को लेकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है उपभोक्ता ने सहायक विद्युत अभियंता को आवेदन देकर बताया कि उनके बिजली कनेक्शन उपभोक्ता संख्या: 52247740584 में लगातार अधिक बिल भेजा जा रहा है, जबकि वास्तविक खपत कम है आवेदन में कहा गया है कि पूर्व में भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है उपभोक्ता का आरोप है कि बिना सही मीटर रीडिंग के ही मनमाना बिल भेजा जा रहा है, जिससे आर्थिक बोझ बढ़ रहा है उपभोक्ता ने विभाग से जल्द से जल्द बिल की जांच कर सुधार करने की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे
इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

More Stories
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में सामाजिक न्याय की नई पहल, हर गुरुवार को SC टोलों में लगेगा संत रविदास विकास शिविर,
पूर्णिया बिहार 31 अगस्त 26 *पूर्णिया नगर निगम को मिला नया कप्तान, IAS अनिरुद्ध पांडेय ने संभाला कार्यभार,
पूर्णिया बिहार31अगस्त26* पूर्णिया में 12 सितंबर को लगेगी साल की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत,