April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

नई दिल्ली 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

 *जय श्री राम*

नई दिल्ली 7 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर मंगलवार, 07 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*

🔶सच हुई ट्रंप की धमकीः ईरान के सबसे बड़े गैस फील्ड पर किया हमला, मिडिल ईस्ट में मचा हड़कंप

🔶नेतन्याहू की ईरान के खिलाफ दहाड़- “खून का हिसाब खून से, अब कोई नहीं बचेगा”

🔶ईरान को अपशब्दों भरी धमकी पर बवाल: अमेरिकी नेता बोले-‘पागल हो गए हैं ट्रंप…लगता दिमाग को लकवा मार गया !

🔶जयशंकर ने कतर प्रधानमंत्री व ईरानी विदेश मंत्री से की हाई लेवल वार्ता, खाड़ी संकट पर दिया भारत का स्पष्ट संदेश

🔶Iran-US War: ट्रंप की खुली चेतावनी- ईरान को एक ही रात में खत्म कर सकते हैं, वह रात कल हो सकती है

🔶तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा: 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड लॉकडाउन में दुकान खोली थी

🔶भारत की मजबूत राजकोषीय स्थिति आरबीआई को ज्‍यादा नीतिगत गुंजाइश देती है: वित्त मंत्री सीतारमण

🔶’भारत-ईरान का संबंध पांच हजार साल पुराना है’, अमेरिका के साथ संघर्ष के बीच बोले सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि

🔶भारत की परमाणु ‘हुंकार’, हासिल की वह तकनीक जो मुट्ठी भर देशों के पास, PM गदगद

🔶पुडुचेरी में राहुल गांधी का ऐलान: कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, अगर हमारी सरकार बनी तो स्थानीय लोग चलाएंगे शासन

🔶शुरुआती गिरावट के बाद उबरे शेयर बाजार : सेंसेक्स 787 अंक की बढ़त के साथ 74,106 पर बंद, बङी कंपनियों में दिखी तेजी

🔶असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार: तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए

🔶दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार: नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था

🔶प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील: इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है

🔶BJP का स्थापना दिवस, मोदी बोले- भाजपा हर चुनौती को तैयार: योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन

🔶’मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’: ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं

🔶आर्टेमिस II: इंसान ने चांद के उस हिस्से का किया दीदार, जिसे पहले किसी ने नहीं देखा; अपोलो-13 का रिकॉर्ड टूटा

🔶70 की रफ्तार से तूफान, 5 सर्कुलेशन, IMD का दिल्ली से बिहार तक बारिश का अलर्ट

🔶ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की मुहिम फेल, ओम बिरला और राधाकृष्णन ने दिया झटका

🔶दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल खुद पैरवी करेंगे: जस्टिस स्वर्ण कांता से इस केस से हटने की मांग की; अगली सुनवाई 13 अप्रैल को

🔶ट्रंप ने कनाडा पर आक्रमण का मूड बदला, पहले US का 51वां राज्य बनाने का था प्लान

🔶नवजोत कौर सिद्धू का एक और बड़ा सियासी धमाका! नई पार्टी का कर दिया बड़ा ऐलान

🔶जजों पर हमले के वक्त मुख्य सचिव का फोन क्यों नहीं लगा? बंगाल SIR पर CJI सख्‍त

🔷KKR vs PBKS, IPL 2026 : बारिश के कारण रद्द हुआ कोलकाता-पंजाब का मैच, दोनों टीमों को मिला 1-1 पॉइंट

*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
[07/04, 06:28] +91 87380 48060: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*07- अप्रैल – मंगलवार*

👇
*==============================*

*1* ट्रम्प बोले-ईरान को एक रात में खत्म कर सकते है, ये रात कल भी हो सकती है; हम कम समय में बड़ा नुकसान करने में सक्षम

*2* अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर वह समझौते पर सहमत नहीं हुआ तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ट्रंप ने मंगलवार तक की डेडलाइन तय की गई है, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है।

*3* मुझे मेरे जैसे और लोगों की जरूरत’: ईरान पर अपने विवादित पोस्ट को लेकर घिरे ट्रंप, कहा- आलोचकों की परवाह नहीं

*4* अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। इस बार मामला उनके उस सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने ईरान को लेकर बेहद कड़ी और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए समझौता नहीं किया, तो उन्हें भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा।

*5* भारत के परमाणु कार्यक्रम का दूसरा चरण आगे बढ़ रहा’, पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

*6* पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज भारत अपनी असैन्य परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम उठा रहा है, जिसके साथ ही उसके परमाणु कार्यक्रम का दूसरा चरण आगे बढ़ रहा है। कल्पक्कम में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित ‘प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ ने क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली है।

*7* असम, केरल और पुडुचेरी में आज थमेगा चुनाव प्रचार, तमिलनाडु में नॉमिनेशन प्रक्रिया खत्म; लिएंडर पेस को X-कैटेगरी सुरक्षा, पिछले हफ्ते BJP में शामिल हुए

*8* धार्मिक स्थलों पर महिलाओं के साथ भेदभाव का मामला, आज से सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच सुनवाई करेगी; सबरीमाला केस भी शामिल

*9* अगले तीन दिनों में भारत आएगी 61,000 टन से ज्यादा एलपीजी; होर्मुज में अभी 16 भारतीय जहाज फंसे, धीरे धीरे एक के बाद एक ईरान इन जहाजों को निकलने दे रहा है

*10* बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा 5Kg वाला सिलेंडर, आधार-PAN जैसी सिर्फ एक फोटो-ID दिखानी होगी, स्टूडेंट्स और प्रवासी मजदूरों को राहत

*11* प्रियंका बोलीं- BJP और LDF में सीक्रेट डील, इसीलिए मोदी सबरीमाला चोरी पर चुप रहे; पीएम बोले- कांग्रेस पाकिस्तान का लिखा गीत गाती है

*12* दिल्ली विधानसभा का बैरियर तोड़कर घुसी कार, नकाबपोश ड्राइवर समेत 3 हिरासत में, कार भी बरामद; स्पीकर ऑफिस के पास गुलदस्ता रखकर भाग गया था

*13* मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने का प्रस्ताव खारिज, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष लेकर आया था महाभियोग प्रस्ताव, 193 सांसदों ने साइन किए थे

*14* ‘यह भारत में नहीं, पाकिस्तान में हैं’; महंगे पेट्रोल के राहुल गांधी के बयान का अमित शाह ने उड़ाया मज़ाक़ ,यह वृद्धि भारत में नहीं, बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में हुई है

*15* कांग्रेस के आरोपों पर असम सीएम का पलटवार: बोले- दुबई के फ्लैटों के असली मालिक कोई और, पेश किए सबूत

*16* असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दुबई के फ्लैटों के असली मालिकों के नाम उजागर करते हुए कांग्रेस के आरोपों को झूठा बताया है। वहीं इससे पहले कांग्रेस ने उन पर पत्नी की विदेशी संपत्ति छिपाने का आरोप लगाकर चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और ईडी जांच की मांग की है।

*17* तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 6 साल पहले बाप-बेटे की हिरासत में मौत हुई थी, कोविड में दुकान खोली थी

*18* एअर इंडिया में बड़ा बदलाव: सीईओ कैंपबेल विल्सन ने पद से दिया इस्तीफा, नए चेहरे की तलाश तेज

*19* कोलकाता-पंजाब मैच बारिश में धुला, IPL-2026 में पहला बेनतीजा मैच, 22 गेंदें ही डाली जा सकीं, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले

*20* ट्रम्प फिर बोले-मेरा बस चले तो ईरानी तेल कब्जा लूं, इससे खूब पैसा कमाता; ईरान ने अमेरिका का सीजफायर प्रस्ताव खारिज किया
*==============================*
[————