कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*जिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा*
*कौशांबी।* जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने आज उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जिलाधिकारी ने वाणिज्यकर,परिवहन,स्टॉम्प एवं रजिस्ट्रेशन,खनन,विद्युत,वन विभाग मण्डी,आबकारी एवं नगर निकाय के राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाय। इसके साथ ही उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलवार बड़े बकायेदारों से आर.सी.वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आर.सी.वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदार नायब तहसीलदार को प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वादां के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा के दौरान सभी उप जिलाधिकारियों तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को 10-10 गॉवों की भूमि विवादों की सूची तैयार कर मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर तथा स्वयं भी भ्रमण कर शिकायत को निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने भू-माफियाओं के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के अन्तर्गत छूटे हुए किसान का फार्मर रजिस्ट्री कराने के भी निर्देश दिए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शालिनी प्रभाकर सहित व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
*सुशील केसरवानी वरिष्ठ पत्रकार ब्यूरो चीफ जनपद कौशांबी* 9838824938

More Stories
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित अपराध समीक्षा गोष्ठी*
कौशाम्बी 6 अप्रैल 26*शालिनी सिंह बनी उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोसल मीडिया विभाग की अध्यक्ष*