April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- उत्तर प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में 1020 करोड़ का राजस्व संग्रह प्राप्त, पूरे वित्तीय वर्ष में 10,228 करोड़ का इजाफा, GST, स्टाम्प, परिवहन, खनन से आय में उछाल, 35 हजार करोड़ से अधिक सरप्लस वाला राज्य बना यूपी, पूरे वित्तीय वर्ष में राजस्व संग्रह 2.23 लाख करोड़

➡लखनऊ- एयरपोर्ट की एयर इंटेलीजेंस यूनिट को सफलता, यात्री से करीब 3 किलो हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, बैंकॉक से आए यात्री से हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, हाइड्रोपोनिक वीड की कीमत 3 करोड़ से अधिक

➡लखनऊ- इंटेली स्मार्ट मीटर कंपनी की दबंगई का मामला, मध्य जोन में ठेके पर काम कर रही इंटेली कंपनी, राजाजीपुरम पावर हाउस में काउंटर क्लर्क पर हमला, एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने काउंटर क्लर्क को पीटा, डिवीजन इंचार्ज सिद्धार्थ शर्मा की टीम पर आरोप, सभी आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग

➡लखनऊ- बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर पकड़ी गई संदिग्ध महिला, चेकिंग दौरान भारी मात्रा में कारतूस बरामद, महिला से कुल 63 जिंदा और खोखा कारतूस बरामद, महानगर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद महिला को किया गिरफ्तार

➡गोंडा- नवाबगंज में हुई रामरंग की हत्या का मामला, हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं, नाराज लोगों का शव रखकर प्रदर्शन, पुलिस से परिजनों की तीखी बहस, नवाबगंज तुलसीपुर माझा के पूरे अर्जुन का मामला

➡महराजगंज- डीएम संतोष कुमार शर्मा ने किया निरीक्षण, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, डायलिसिस वार्ड, ट्रामा सेंटर, ENT देखी, मरीजों और तीमारदारों से जाना हाल

➡आगरा- सीएम योगी कल आगरा को देंगे बड़ी सौगात, ग्रेटर आगरा योजना का शिलान्यास करेंगे CM, 5142 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी योजना, 449.65 हेक्टेयर में विकसित होंगी टाउनशिप, आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा ग्रेटर आगरा, विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करेंगे, टाउनशिप मॉडल का अवलोकन करेंगे CM योगी

➡वाराणसी- पद्मश्री शिवमणि जी का अद्भुत वादन, मां गंगा आरती के दौरान वादन किया, पूजा के उपरांत अपने ड्रम का वादन किया, उपस्थित सभी श्रद्धालु भावविभोर हुए, आरती का वातावरण दिव्य और भव्य हुआ

➡अमेठी- युवाओं में चढ़ा विवादित रील बनाने का जूनून, वीडियो में हिंदू देविताओं का अपमान किया, इंद्रपाल भारती नाम से बनी है आईडी, व्यक्ति गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र का निवासी

➡फतेहपुर- निजी अस्पताल में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया गलत इलाज का आरोप, जोनिहा निवासी थी बुजुर्ग बरगदी देवी, सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर का मामला

➡सहारनपुर- सरदार स्वीट्स के गोदाम में भीषण आग, तंग गलियों से राहत, बचाव कार्य में दिक्कत, लोगों ने बमुश्किल खुद बुझाई आग, आग लगने के कारणों की जांच शुरू, थाना नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला

➡हमीरपुर- पीआरबी कर्मियों ने चोर को दबोचा, शराब ठेके से कैश चोरी भाग रहा था, सेल्समैन को नशीला पदार्थ पिलाया, गोलक से 44 हज़ार निकालकर भागा था, चोरी का 21 हजार बरामद, 2 फरार, सुमेरपुर क्षेत्र के दरियापुर गांव का मामला

➡कौशाम्बी- IGRS शिकायत के निस्तारण में लापरवाही, लापरवाही पर लेखपाल मानसिंह निलंबित, ग्राम कोडर के लेखपाल पर हुई कार्रवाई, कानूनगो लव प्रसाद द्विवेदी को प्रतिकूल प्रविष्टि, डीएम के निर्देश पर SDM सिराथू का एक्शन

➡अमेठी- राजस्व टीम के साथ हुई अभद्रता, तालाब की पैमाइश करने पहुंची थी, प्रधान द्वारा तालाब पर अतिक्रमण, शिकायत की जांच करने पहुंची थी टीम, देखते ही देखते दो पक्षों में विवाद, राजस्व टीम संग अभद्रता, वीडियो वायरल, जगदीशपुर कस्बा के निहालगढ़ का मामला

➡बरेली- बरेली सड़क हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, हादसे में घायल 2 बच्चों का हुआ था अपहरण, किडनैपरों ने गुड़गांव से किया था अपहरण, 2 बच्चों और पिता मनोज को किडनैप किया था, कल सड़क हादसे में 3 अपहरणकर्ताओं की मौत, 3 किडनैपरों समेत 5 लोगों की हुई थी मौत, SOG, पुलिस ने मनोज को किडनैपरों से छुड़ाया, हरियाणा पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया, SP सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया खुलासा, सीबीगंज थाने के परधौली गांव हुआ था हादसा

➡बिजनौर- शराब दुकान को लेकर महिलाएं आक्रोशित, शराब की दुकान हटवाने के लिए योजना, महिलाएं प्रदर्शन की बना रही थी योजना, दारोगा वेदपाल की धमकी का वीडियो वायरल, थाना मंडावली में तैनात है दारोगा वेदपाल, थाना मंडावली के जटपुरा बोंडा का मामला

➡फर्रुखाबाद- CMO ने अवैध नर्सिंग होम किया सील, न्यू जीवन हॉस्पिटल बगैर पंजीकरण था, CMO की छापेमारी में 3 मरीज मिले भर्ती, मरीजों को जिला अस्पताल लोहिया भेजा, वेबर रोड मसेनी न्यू जीवन हॉस्पिटल का मामला

➡फिरोजाबाद- चैनल की पायरेसी करने वाले अरेस्ट, साइबर क्राइम सेल ने गिरोह को पकड़ा, कार्रवाई करते हुए 3 आरोपी अरेस्ट किए, मुख्य आरोपी के खाते में 20 लाख फ्रीज, 2 लैपटॉप, 3 मोबाइल, 8 पासबुक बरामद, साथ ही भारी डिजिटल साक्ष्य बरामद, पंजाब-राजस्थान तक फैला था गिरोह, पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

➡वाराणसी- मृत गोवंश द्वारा क्षति पहुंचाने का मामला, नगर आयुक्त ने मामले में की कार्रवाई, कांजी हाउस के संविदा कर्मी की सेवा समाप्त, संबंधित राजस्व निरीक्षक को भी हटाया, प्रभारी अधिकारी पशु कल्याण के विरुद्ध पत्र, कार्रवाई करने हेतु शासन को लिखा पत्र भेजा, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी तस्वीर

➡उन्नाव- अमृत जल योजना का भ्रष्टाचार उजागर, पाइपलाइन फटने से हजारों लीटर पानी बहा, सड़क पर बहा ‘अमृत जल’, वीडियो वायरल, जनपद के कब्बा खेड़ा इलाके का मामला

➡कानपुर- बिजली लाइन की चिंगारी खेत में गिरी, खेतों के ऊपर गुजरी है हाई वोल्टेज लाइन, 40 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, सजेती क्षेत्र के कोरियां, डेबरी गांव की घटना

➡दिल्ली- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, 12 मार्च को राज्यसभा में पेश किया गया था प्रस्ताव, सभापति ने प्रस्ताव स्वीकार करने के इनकार किया, पद से हटाने के लिए 193 सांसदों ने किए थे साइन
————————————————————————————