जोधपुर21जनवरी*आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह अमृत उत्सव का आज चौथा दिन
जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय जोधपुर के छात्र सेवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय सांस्कृतिक सप्ताह अमृत उत्सव के चौथे दिन आज ललित कला विभाग में ऑन द स्पॉट पेंटिंग और कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताएं संपन्न हो रही है।छात्र सेवा मंडल की अध्यक्ष प्रो.मीना बरड़िया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 62 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। सांस्कृतिक समन्वयक और रंगकर्मी डॉक्टर हितेंद्र गोयल ने बताया कि विद्यार्थी की संख्या ज्यादा होने पर दो स्थानों पर प्रतियोगिता संपन्न हो रही है। केएन कॉलेज के ललित कला विभाग में और न्यू कैंपस के ललित कला विभाग में। संयोजक प्रोफेसर रितु जोहरी और प्रोफेसर रेनू शर्मा ने बताया कि ऑन द स्पॉट पेंटिंग के लिए टुवर्ड्स फ्रीडम विषय दिया गया है। मंडल के सचिव डॉ जालम सिंह रावलोत ने सभी प्रतिभागियों का हौसला अफजाई किया। रिपोर्टर चेतन चौहान

More Stories
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।