*BREAKING NEWS BANDA-*
बांदा6अप्रैल 26*तेज हवा बारिश और ओले गिरने के चलते थाने का छज्जा ठहा फरियादी बुजुर्ग दंपति व पुलिसकर्मी हुए घायल इलाज जारी**
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*BANDA* –बांदा में रविवार को तेज हवाओं के साथ भीषण बारिश और ओले गिरने के चलते तिंदवारी थाना की छत का एक छज्जा ठह गया जिसकी चपेट में आकर थाने में जनता की सुनवाई कर रहे पुलिसकर्मी व फरियादी बुजुर्ग दंपति घायल हो गए हैं।
सभी घायलों को इलाज के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
घटना तिंदवारी थाना परिसर की है जहां पर एक बुजुर्ग दंपति अपनी समस्याओं को लेकर के पुलिस के पास पहुंचा था पुलिसकर्मी बुजुर्ग दंपति से उनकी समस्या के बारे में जानकारी ले रहे थे तभी अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश के साथ ओले पडने लगे जिससे थाने के बाहर पोर्च का छज्जा भरभरा कर ठह गया जिससे फरियादी दंपति और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं आनन-फ़ानन में सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है ,वहीं मौके पर कारीगरों को बुलाकर के छज्जे को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है

More Stories
भागलपुर16जून2026*भागलपुर में बिहार शैली साउंड एसोसिएशन की बड़ी बैठक
हरदोई16जून26*मोहर्रम को लेकर पिहानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, आज फ्लैग मार्च करेंगे एसपी अशोक कुमार मीणा
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*