April 7, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 6 अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें...................*

लखनऊ 6 अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

लखनऊ 6 अप्रैल 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*

➡लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान, किसानों की फसल में आग की घटना का संज्ञान, सीएम ने जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए, हर हाल में नुकसान का आंकलन किया जाए-सीएम, समय पर उचित मुआवजा दिया जाए- सीएम, किसानों को राहत के काम में ढिलाई नहीं-CM

➡लखनऊ- घसियारी मंडी में बाइक चोरी की वारदात, CCTV फुटेज ने 2 शातिर चोर नजर आए, कैसरबाग थाने के रकाबगंज का मामला

➡दिल्ली- दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, गेट नंबर 2 से जबरन एक कार अंदर घुसी, स्पीकर कार्यालय के बाहर एक गुलदस्ता रखा, आरोपी उसी कार से मौके से फरार हो गया, यूपी नंबर की कार ने गेट नंबर 2 पर बैरियर तोड़ा

➡बरेली- सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत का मामला, एक्सीडेंट में घायल 2 मासूमों की हुई पहचान, दोनों की गुड़गांव में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज है, एक्सीडेंट में 3 अपहरणकर्ताओं की कल हुई मौत, बच्चों की मां को किडनैपर ने फोन पर धमकी दी थी, एक्सीडेंट के बाद अपहरण का हुआ खुलासा, SSP ने SP सिटी के नेतृत्व में 2 टीमें गठित की, अपहरणकर्ताओं का नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस, कई लोगों को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ, सीबीगंज थाने के परधौली गांव में हुआ था हादसा, हाईवे पर बोलेरो की खड़े टैंकर से हुई थी टक्कर

➡फर्रुखाबाद- युवक पर ससुरीजनों ने किया जानलेवा हमला, हमला करने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, युवक ढाबा पर थार गाड़ी लगाकर सो रहा था, युवक से पत्नी का न्यायालय में चल रहा मुकदमा, पत्नी अपने परिजनों के साथ ढाबे पर पहुंची, पत्नी, ससुरालियों के देख युवक ने गाड़ी भगाई, युवक जान बचाकर थार गाड़ी लेकर मौके से फरार, ससुरालीजनों पर फायरिंग करने का लगाया आरोप, पत्नी समेत ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर, कोतवाली मोहम्मदाबाद के नीम करोरी का मामला

➡इटावा- अज्ञात कारणों से खेतों में लगी भीषण आग, आग की लपटें देख ग्रामीणों में मचा हड़कंप, करीब 250 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, कई किलोमीटर दूर तक धुआं फैला, आग बुझाने के लिए ग्रामीण जुटे, अग्निशमन विभाग ने भी मौके पर की कार्रवाई, इलाके में खतरे के निशान के लिए अलर्ट जारी

➡उन्नाव- गेहू की फसल में संदिग्ध हालत में लगी आग, 4 से 5 बीघा गेहूं की फसल जलने की आशंका, ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना, हसनगंज तहसील के मलाव गांव का मामला

➡झांसी- हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, आरोपी नेपाल सिंह को पुलिस ने अरेस्ट किया, छिरौना नहर पुल के पास से हुई गिरफ्तारी, चिरगांव पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया

➡श्रावस्ती- संदिग्ध हालत में युवक का पेड़ से लटका मिला शव, बहराइच जिले का रहने वाला था मृतक युवक, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, इकौना थाना क्षेत्र के महजिदिया गांव का मामला

➡शाहजहांपुर- शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण, आरोपी ने महिला से शादी से किया इंनकार, पीड़ित महिला को आरोपी जान की दे रहे धमकी, नगर पंचायत के अध्यक्ष पर धमकाने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 4 के खिलाफ मुकदमा, शाहजहांपुर के थाना बण्डा क्षेत्र का मामला

➡संभल- नॉमिनेट सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह, शपथ ग्रहण में राज्य मंत्री गुलाब देवी पहुंचीं, सभासदों का फूल माला पहना कर स्वागत

➡दिल्ली- दिल्ली विधानसभा में घुसी कार बरामद, दिल्ली पुलिस ने कार को बरामद किया, कार ड्राइवर को पुलिस ने हिरासत में लिया

➡वाराणसी- वाराणसी में पुलिसकर्मी पर हमला, बाइक सवारों ने स्मार्ट वॉच और कैश छीना, बाइक सवार 3 युवकों ने घटना को अंजाम दिया, बाइक खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद, बेटे को कपड़ा दिलाने गया था पुलिसकर्मी, बम निरोधक दस्ते में तैनात है रविंद्र सिंह, पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया, 2 फरार, सारनाथ थाना क्षेत्र के आशापुर का मामला

➡सोनभद्र- सोनभद्र में युवक की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल में विदाई कराने आया था युवक, सुनील पासवान की ससुराल में बेरहमी से हत्या, ससुराल पक्ष ने हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में सुनील को मृत घोषित कर दिया, पुलिस ने सास, ससुर और पत्नी को गिरफ्तार किया, रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया गांव का मामला

➡हमीरपुर- ट्रैफिक इंचार्ज हरेंद्र यादव का वीडियो वायरल, वीडियो में पत्रकारों को गाली देते दिखे टीआई, फरवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, NH 34 पर फोन पर पत्रकारों को गाली देते वीडियो, मामले में अभी तक कोई जांच या कार्रवाई नहीं, हमीरपुर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

➡लखनऊ- बीजेपी के 47वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम, राष्ट्र प्रेरणा स्थल में गौरव सम्मान समारोह, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम में पहुंचे, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी मौजूद, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में पहुंचे, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की, सभी ने पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण किया

➡बहराइच- अंबेडकर पार्क पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, एकत्रित हुए कार्यकर्ता और पदाधिकारी, अंबेडकर पार्क पर प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

➡बहराइच- जमीनी विवाद को लेकर हमला, चाचा, चचेरे भाई पर हमले का आरोप, लोकपाल सिंह, सत्यपाल सिंह घायल, मेडिकल कॉलेज में दोनों घायल भर्ती, हुजूरपुर थाना क्षेत्र के घोपिया के निवासी, पुलिस ने मामले में दर्ज की FIR

➡दिल्ली- दिल्ली में फ्लाईओवरों का होगा कायाकल्प, CM रेखा गुप्ता की मौजूदगी में MoU साइन, PWD के माध्यम से 3 कंपनियों के साथ MOU,अप्सरा बॉर्डर से हनुमान सेतु तक विकास कार्य, 6 बड़े फ्लाईओवरों के नीचे जगह का कायाकल्प, हरियाली, बैठने की सुविधा,सफाई और आकर्षक पेंटिंग्स, शहर का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर बनाने की दिशा में कदम
————————————————————————————
[06/04, 19:37] +91 87380 48060: *घर में शादी होने पर अतिरिक्त गैस सिलेंडर के लिए अभी से आवेदन करें••••!*

*बढ़ती गैस किल्लत के कारण, प्रशासन अब शादी का कार्ड और आवेदन पत्र जमा करने पर अस्थायी (Temporary) कमर्शियल कनेक्शन के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध करा रहा है!*

*आवेदन की मुख्य बातें:*

*दस्तावेज़: शादी का निमंत्रण कार्ड,*
*आधार कार्ड, और आवेदन पत्र!*

*प्रक्रिया: जिला पूर्ति कार्यालय, जिलाधिकारी, या सीधे अपनी गैस एजेंसी में आवेदन करें!*

*सिक्योरिटी मनी: आपको सिलेंडर की कीमत के साथ सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी, जो कनेक्शन बंद करने पर वापस मिल जाएगी!*

*कहाँ करें आवेदन: आवेदन संबंधित गैस एजेंसी या जिला पूर्ति कार्यालय में दिया जा सकता है!*

*नोट: यह विशेष व्यवस्था, जो मुख्य रूप से कमर्शियल (19 किलो) सिलेंडर पर लागू होती है, घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए की गई है!!*