June 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर७ अप्रैल २६ * ग़रीब पीड़ित किसानों की चीख बनकर उभरी सबसे बड़ी ब्रेकिंग, सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों ने भी आंखे की हुई हैं बंद, बने घूम रहे है गूंगे

अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

अयोध्या 6 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

 

शोक समाचार

*वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता का निधन, पत्रकारों में शोक की लहर*

अयोध्या। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार समीर शाही की माता जी का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका देहांत तारून क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव में हुआ। इस दुखद समाचार से पत्रकारिता जगत सहित पूरे इलाके में गहरा शोक व्याप्त है। माता जी के निधन की खबर मिलते ही परिजन, शुभचिंतक व पत्रकार साथियों में शोक की भावना फैल गई। इस आकस्मिक घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की जा रही है।
[06/04, 11:52] +91 87380 48060: ✍️
*संदिग्ध हालात में बांस से लटका मिला 58 वर्षीय व्यक्ति का शव,गांव में सनसनी*
अयोध्या।
पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब 58 वर्षीय राम नरेश यादव (मलऊ) का शव उनके छप्परनुमा घर के अंदर बांस से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए,परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
[06/04, 11:52] +91 87380 48060: बड़ी खबर

अयोध्या.
अयोध्या का हाल सुनकर दंग रह जाएंगे आप!

अयोध्या की व्यवस्था पर अयोध्या हनुमत निवास की पीठ आदिश्वर मिथलेश शरण नगरी ने उठाए सवाल

अयोध्या में हुए सांस्कृतिक विध्वंस का सच पहली बार।

अयोध्या के विद्वान संत मिथलेश नंदिनी शरण दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित अयोध्या पर्व के अंतिम दिन बोलते हुए कहा।

लोग हनीमून मनाने के लिए गोवा छोड़कर अयोध्या आने लगे,यही अयोध्या का विकास हुआ है?

आदमी मर जाए पर प्रशासन बैरियर न उठाए, यही अयोध्या का उद्धार हुआ है?

अयोध्या में रहते हुए अगर अयोध्या के प्रशासन से आपका व्यवहार नहीं हैं, तो आपका जीना दूभर है।

यहां के प्रशासन के लिए संत परंपरा का मतलब संत को गनर देकर आसामी से हो गया है।

अयोध्या में राम मंदिर पुजारी चयन प्रशिक्षण समिति के आधार स्तंभ रहे विद्वान संत है मिथलेश नंदिनी शरण।

अयोध्या के इस सांस्कृतिक ध्वस्तीकरण की गवाही दे रहे थे संत, उस समय राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और लल्लू सिंह भी बैठे थे सामने।

अयोध्या अजेय है, उसे कोई जीत नहीं सका है।

वो अपने साथ किए हर अन्याय को ब्याज समेत लौटाती है,ध्यान रहे।

दिल्ली में अयोध्या न्यास के अध्यक्ष पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने किया था अयोध्या पर्व आयोजित, प्रतिवर्ष दिल्ली में अयोध्या पर्व आयोजित करते हैं भाजपा की पूर्व सांसद लल्लू सिंह.
[06/04, 11:52] +91 87380 48060: ब्रेकिंग

 

अयोध्या
संदिग्ध परिस्थितियों में 48 वर्षिय राम नरेश यादव (मलऊ) की मौत। छप्पर निर्मित घर बांस में लटका मिला शव। सुबह उठते ही परिवार में मचा कोहराम।अधेड़ की मृत्यु बनी चर्चा का विषय,मौके पर थाना प्रभारी शशिकांत यादव व सीओ आशीष निगम मौजूद।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजवाया पोस्टमार्टम के लिए,पटरंगा थाना क्षेत्र के पूरे कथिक मजरे सरैठा गांव का मामला।

Taza Khabar