बांदा5अप्रैल26*थैलेसीमिया पीड़ित को मिला समय पर रक्तदान, युवाओं ने दिखाई मानवता*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद का रिपोर्ट
बांदा*थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज सुधीर के लिए 3 मार्च को पुनः रक्त की आवश्यकता पड़ने पर तुरंत रक्तदान की अपील की गई। संस्था द्वारा डिमांड जारी होते ही सामाजिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला।
कुछ ही समय में छात्र नेता श्री शैलेन्द्र वर्मा का कॉल आया, जिन्होंने बताया कि उनके मित्र श्री ऋषभ सोनी रक्तदान के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके बाद ऋषभ सोनी ब्लड बैंक पहुंचे और मरीज के लिए सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
इस दौरान सेवर्सं ऑफ लाइफ के अध्यक्ष सलमान खान, महासचिव सुनील सक्सेना, शैलेन्द्र वर्मा एवं लव सिन्हा भी मौजूद रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
संस्था के सदस्यों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर किया गया रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। सभी ने मरीज सुधीर के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

More Stories
कानपुर नगर 18 नवम्बर 26*कानपुर में अधिवक्ताओं की हड़ताल को मिला व्यापक समर्थन, कचहरी में न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप
मथुरा 18 नवंबर 26*थाना जमुनापार पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को 01 अवैध हथियार सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कौशाम्बी 18 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ खास खबरें