कौशाम्बी 4अप्रैल 26*बाबू जगजीवन राम ने दलितों और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और समानता के लिए आवाज उठाई ~ मीरा कुमार*
*कौशांबी* प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ में बाबू जगजीवन राम के जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोष्ठी,सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर एवं बाबू जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम ने दलितों के अधिकारों के सबसे प्रमुख प्रहरियों में से एक माना जाता है और उन्होंने भारतीय संविधान निर्माण में भी योगदान दिया। और देश के कर्तव्यों के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे! इसके बाद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि बाबू जगजीवन राम (‘बाबूजी’) भारत के महान दलित नेता,स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के पुरोधा थे, जिन्होंने जाति आधारित भेदभाव के खिलाफ संघर्ष कर शोषित समाज को सशक्त बनाया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश अविनाश पाण्डेय,सांसद प्रयागराज उज्ज्वल रमण सिंह,बाराबंकी से सांसद तनुज पुनिया,राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल,पूर्व अध्यक्ष बृजलाल खाबरी,सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय,मनरेगा संयोजक संजय दीक्षित सहित इस कार्यक्रम में कौशाम्बी जिले से जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने भाग लिया

More Stories
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..
अयोध्या4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें