April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

हरदोई 3 अप्रैल 26*ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

हरदोई 3 अप्रैल 26*ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

हरदोई 3 अप्रैल 26*ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

 

पिहानी (हरदोई):कोतवाली पिहानी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पिहानी-खटेली मार्ग पर खटेली गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, खटेली निवासी प्रियांशु पुत्र उदय राज उर्फ पंजाबी गेहूं खंदाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर वापस लौट रहा था। ट्रॉली में गेहूं लदा हुआ था और बताया जा रहा है कि वह उसी ट्रॉली पर बैठा हुआ था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रॉली पलट गई।हादसा इतना भीषण था कि युवक ट्रॉली के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा कुछ ही पलों में हुआ और संभलने का मौका तक नहीं मिला घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पिहानी के कोतवाल छोटेलाल के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को ही हादसे की वजह माना जा रहा है।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में पसरा मातम

Taza Khabar