April 3, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा2अप्रैल26*आर्मी में रहे मेजर के पुत्र का पीसीएस में हुआ चयन, ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत*

बांदा2अप्रैल26*आर्मी में रहे मेजर के पुत्र का पीसीएस में हुआ चयन, ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत*

बांदा2अप्रैल26*आर्मी में रहे मेजर के पुत्र का पीसीएस में हुआ चयन, ग्रह जनपद में हुआ जोरदार स्वागत*

बांदा जनपद के बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव निवासी युवक का यूपी पीसीएस में चयन होने पर क्षेत्र के लोगों ने बबेरू कस्बे में जोरदार स्वागत किया है।

*यूपीआजतक बांदा ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट*

*बांदा*-मामला बांदा जनपद के बबेरू कस्बे का है।, जहां मियां बरौली गांव निवासी रिटायर्ड आर्मी में रहे मेजर रामराज यादव के छोटे पुत्र सर्वेश कुमार यादव का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित यूपीपीसीएस 2024 की परीक्षा पास किया है। जिनकी 137 वीं रैंक आई है। जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी पद पर चयन हुआ है। जिसको लेकर क्षेत्र गांव और कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई, जैसे ही सर्वेश कुमार बबेरू कस्बे पर पहुंचा तो परिजन व क्षेत्र के लोगो ने पहुंच कर जोरदार स्वागत किया है और फूलमाला पहनाकर पूरे कस्बे में भ्रमण करते हुए मां मढ़ीदाई मंदिर पर पहुंचे जहां पर यूपीपीसीएस में चयन हुए सर्वेश कुमार यादव ने माथा टेकर आशीर्वाद लिया, यूपीपीसीएस में चयन होने पर कस्बे ,गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वही चयनित हुए सर्वेश कुमार ने यह मुकाम हासिल करने का श्रेय अपने माता-पिता भैया और भाभी वी परिवार सहित अपने गुरुजनों को दिया है।इस मौके में यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष देवराज यादव पूर्व में बांदा चित्रकूट लोकसभा प्रत्याशी रहे छोटेलाल यादव, राजू यादव, सूरज यादव, पिता मेजर रामराज यादव,भाई पवनेश कुमार यादव, एड.रामकरण यादव,गुड्डू यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मिश्रीलाला यादव, धर्मेन्द्र यादव मियाबरौली, डी आर यादव, सहित सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय व गांव व कस्बे के लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar