रोहतास 31 मार्च 26*वाराणसी-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे (भारतमाला परियोजना) का मार्ग बदल दिया गया है।*
__________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
अब यह एक्सप्रेसवे ताराचंडी धाम के समीप से होकर गुजरेगा। संशोधित योजना के अनुसार सड़क दरिगांव के समीप सासाराम प्रखंड में प्रवेश करेगी और शिवपुर, सिकारिया होते हुए कोटा पहुंचेगी। वहां से होते हुए एनएच-19 को पार कर तिलौथू के भदारा गांव के रास्ते ताराचंडी व धौदाढ़ होते हुए सोन नदी पार करेगी।
मार्ग परिवर्तन के पीछे वन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं मिलना मुख्य कारण बताया जा रहा है। इसी तरह पटना-आरा-सासाराम ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे में भी वन विभाग की आपत्ति सामने आने की बात कही जा रही है। एनएचएआइ ने संशोधित मार्ग का मानचित्र जिला भूमि अधिग्रहण विभाग को सौंप दिया है। अब इसी के आधार पर प्रभावित रैयतों को नोटिस भेजे जाएंगे और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सबसे अधिक भूमि अधिग्रहण सासाराम प्रखंड में होने की संभावना है। बताया जाता है कि यदि वन विभाग से अनुमति मिल जाती, तो मार्ग परिवर्तन की जरूरत नहीं पड़ती और कम भूमि अधिग्रहण के साथ परियोजना की लागत भी कम रहती।

More Stories
कौशाम्बी 31 मार्च 26*गैंगरेप का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार*
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 पूर्णिया के सीमेंन स्टेशन की सराहना: जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
कौशाम्बी 31 मार्च 26*जमीन हड़पने की नीयत से की गई थी पूर्व प्रधान की हत्या*