लखनऊ 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर उत्तर प्रदेश की सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ- एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हादसा टला, विमान में धुआं निकलने पर आपात लैंडिंग, लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, बागडोगरा से दिल्ली जा रहा था विमान, फ्लाइट आई एक्स 1523 में 148 यात्री थे, काफी यात्री दूसरी फ्लाइट लेकर रवाना हुए, कल शाम 5:30 पर लखनऊ में हुई लैंडिंग
➡दिल्ली- कल से बदल जाएंगे आपसे जुड़े कई नियम, कैश निकालने, जमा करने का नियम बदला, 10 लाख से अधिक कैश ट्रांजैक्शन पर नजर, आपके ट्रांजैक्शन पर इनकम टैक्स की नजर, वित्तीय वर्ष में 10 लाख कैश ट्रांजैक्शन न हो, कैश ट्रांजैक्शन बढ़ा तो आएगी IT की नोटिस, अभी तक 20 लाख कैश ट्रांजैक्शन का था नियम, रेलवे टिकट कैंसिलेशन के नियम भी बदले, 8 से 24 घंटे पहले टिकट रद्द तो 50% रिफंड, ट्रेन निकलने से पहले टिकट रद्द तो नो रिफंड, 30 मिनट पहले तक बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकेंगे, एटीएम से पांच मुफ़्त ट्रांज़ैक्शन के बाद शुल्क, UPI कैश विद्ड्रॉल पर प्रति ट्रांज़ैक्शन 23 रुपए, होटल में 1 लाख का कैश भुगतान कर सकेंगे
➡दिल्ली- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता केरलम दौरे पर, दोपहर 1.20 बजे जनता को संबोधित करेंगी
➡अम्बेडकरनगर- जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष अपने हिस्से पर निर्माण करवा रहा, दूसरे पक्ष के द्वारा विरोध करने पर विवाद, पुलिस ने दोनों तरफ से कार्रवाई शुरू की, अकबरपुर क्षेत्र सदरपुर गांव का मामला
➡दिल्ली- शकूरपुर में युवक ने आत्महत्या की, फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, ब्रिटानिया चौक के पास शव बरामद
➡हमीरपुर- BJP जिलाध्यक्ष ने रोके मौरंग के ओवरलोड ट्रक, शकुंतला निषाद ने कार्यकर्ताओं के साथ रोके ट्रक, 15 ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर प्रशासन को सौंपा, हमीरपुर के बिवार जलालपुर मार्ग का मामला
➡देवरिया- अज्ञात युवक का शव मिलने का मामला, 48 घंटे बाद भी नही हो सका शिनाख्त, खेत में नग्न अवस्था में मिला था शव, शरीर पर थे चोट के कई गंभीर निशान, हत्या कर शव फेके जाने की आशंका, सुरौली थाना के पैकौली के पास का मामला
➡हापुड़- 35 वर्षीय व्यक्ति का घर मे मिला शव, युवक की मौत से परिवार में कोहराम, मोहल्ला कोटला मेवतीयांन का मामला, हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र की घटना
➡सीतापुर- चौराहों के चौड़ीकरण अभियान में दिखी तेज़ी, अधिकारियों ने कैप्टन मनोज चौराहे पर की नापजोख, जद में आ रहे मकानों, पुलिस चौकी पर लगाया निशान, सड़क के दोनों तरफ 5 मीटर हटेगा अतिक्रमण, चौराहे से 150 मीटर के दायरे में हटेगा अतिक्रमण
➡दिल्ली- द्वारका में डबल मर्डर के आरोपियों से मुठभेड़, डाबरा डबल मर्डर के दोनों आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर-17 और ककरोला रोड पर हुई मुठभेड़, अलग-अलग मुठभेड़ में दोनों घायल, अरेस्ट, मुख्य आरोपी अरेस्ट, पिस्टल-कारतूस बरामद
➡एटा- जिले में बड़ी कार्रवाई, DPRO एटा निलंबित, मोहम्मद राशिद लखनऊ मुख्यालय अटैच, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की, शासन के कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई, निदेशक पंचायती राज के आदेश पर सस्पेंड, SDM पीयूष रावत को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार
➡ग्रेटर नोएडा- ग्रेनो वेस्ट स्थित लिफ्ट में फंसी महिला, हिमालया प्राइड सोसाइटी में हादसा टला, महिला 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही, घुटन होने से महिला की तबियत बिगड़ी, किसी तरह लिफ्ट खोलकर बाहर निकाला, मेंटेनेंस और प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
➡देहरादून- आज होगी बिजली की नई दरों की घोषणा, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग करेगा एलान, बिजली कंपनियों ने दर बढ़ाने के दिए निर्देश, 12 बजे प्रेसवार्ता में किया जाएगा एलान
➡बागपत- राकेश टिकैत की गिरफ्तारी का मामला, अरेस्टिंग के विरोध में चल रहा धरना खत्म, भाकियू कार्यकर्ता थाने में धरने पर बैठे थे, ओडिशा में हुई राकेश टिकैत की गिरफ्तारी, बागपत और दोघट थाने में धरना खत्म हुआ
➡लखीमपुर- DPO ने MLA को कार्यक्रम में नहीं बुलाया, योगेश वर्मा को डीपीओ ने बुलाया ही नहीं, MLA को आंगनबाड़ी कार्यक्रम में आना था, DPO भारत प्रसाद ने MLA का फोन नहीं उठाया, फिर भी कार्यक्रम समाप्ति पर पहुंचे MLA, नाराज BJP विधायक बुके फेंककर लौट गए
➡सहारनपुर- विवाहिता को छत से धक्का देने का आरोप, चंडीगढ़ मेडिकल कॉलेज ICU में भर्ती पीड़िता, बेटी पैदा होने के बाद ससुराल में उत्पीड़न, दहेज में 12 लाख, गाड़ी की मांग का आरोप, गर्भावस्था में मारपीट, गर्भपात कराने का आरोप, समझौते के बहाने बुलाकर धक्का देने का आरोप, पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज, थाना कुतुबशेर में हुआ मुकदमा दर्ज
➡प्रयागराज- बच्ची से रेप के दोषी को फांसी की सजा, POCSO कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, मुकेश पटेल पर 25 हजार अर्थदंड लगा, 8 वर्षीय बच्ची की रेप के बाद हत्या की, कोर्ट की टिप्पणी- अपराध अत्यंत जघन्य, ‘समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाला’
➡उन्नाव- डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर कार्रवाई, सदर तहसील की टीम ने हटवाया कब्जा, SDM ने अवैध प्लाटिंग पर की बुलडोजर कार्रवाई, बुलडोजर कार्रवाई कर अवैध कब्जे को हटवाया, 75 लाख से ज्यादा की भूमि मुक्त कराई गई, उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡गोंडा- सेमरा चौकी से कुछ दूर नाले में गिरा युवक, नाले में बाइक सहित डूबते डूबते बची जान, बचाओ बचाओ की आवाज सुनकर पहुंचे लोग, जैसे तैसे नाले से युवक को डूबने से बचाया, खुले नाले का अबतक 5 लोग हो चुके शिकार, नगर पालिका, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, बलरामपुर हाईवे किनारे नाले से हादसे का खतरा
➡हापुड़- छत से गिरकर युवक की मौत, पैर फिसलने से छत से गिरा था युवक, गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला
➡हापुड़- मेघायल की युवती से दुष्कर्म के बाद तनाव, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म, मुस्लिम युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, दुष्कर्म के दौरान युवक ने बनाया अश्लील वीडियो, ग्रामीणों ने युवक को पीटने के बाद पुलिस को सौंपा, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
➡सहारनपुर- पुष्पांजलि विहार में मकान विवाद ने लिया हिंसक रूप, नकाबपोश महिलाओं ने घर में घुसकर की मारपीट, महिला, बच्चों को घसीटकर बेरहमी से पीटा, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस ने 9 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, थाना जनकपुरी पुलिस मामले की जांच में जुटी
➡बागपत- हिंडन नदी में अज्ञात युवक का मिला शव, 12 दिन से ज्यादा पुराना बताया जा रहा शव, दोघट थाना क्षेत्र के तमेलागढ़ी का मामला
➡बागपत- बाल नहीं काटने पर सैलून संचालक को पीटा, युवक ने सिर में ईंट मारकर किया घायल, सैलून संचालक को अस्पताल में कराया भर्ती, दोघट थाना क्षेत्र के झुंडपुर गांव का मामला
➡रायबरेली- रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने लिखा पत्र, DRM उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल को लिखा पत्र, कोरोना काल में बंद ट्रेनें फिर चलाने की मांग, रायबरेली से गुजरने वाली ट्रेनों के संचालन की मांग, रेल यात्रियों की सुविधाओं को लेकर उठाए कई मुद्दे
➡बागपत- दहेज हत्या में वांछित सास और ससुर गिरफ्तार, पुलिस ने मोमिना और युसुफ को किया गिरफ्तार, रीना का शव घर में फंदे से लटका मिला था शव, बड़ौत कोतवाली पुलिस ने की दोनों की गिरफ्तारी
➡सहारनपुर- हत्या मामले में 3 सगे भाइयों को उम्रकैद, तीनों दोषियों पर लगाया गया भारी अर्थदंड, आसिफ, आमिर, नवाजिश ठहराए गए दोषी, साल 2018 में दर्ज हुआ था हत्या का मुकदमा, तीनों ने महिला की गोली मारकर की थी हत्या, 3 लाख 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया
➡मिर्जापुर- मिर्जापुर में बड़ा हादसा, 3 की मौत, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 5 वर्षीय मासूम, चाचा, मां की मौत, बाइक की ट्रक से हुई भयंकर टक्कर, ट्रक में फंसकर शव कुछ दूर घसीटा, मौका देखकर ट्रक चालक हुआ फरार, अहरौरा थाना के सोनपुर की घटना.

More Stories
पूर्णिया बिहार 31 मार्च 26 *जेबा परवीन ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, बने प्रखंड के 6th टॉपर
पूर्णिया बिहार 31 मार्च26 *कुमार आदित्य और अफरोज आलम बने पूर्णिया कांग्रेस के नए जिलाध्यक्ष
अयोध्या 31 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें