सुल्तानपुर 30 मार्च 26*मनमानी पर सख्ती: डीआईओएस का आदेश, स्कूल अब नहीं कर सकेंगे महंगी किताबों व ड्रेस के लिए बाध्य
सुलतानपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सुलतानपुर ने जनपद के सभी बोर्ड (यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई) से संचालित कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि 1 अप्रैल 2026 से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के दौरान किसी भी छात्र या अभिभावक को निर्धारित दुकानों से महंगी किताबें, कॉपियां, ड्रेस, जूते व मोजे खरीदने के लिए बाध्य न किया जाए।
डीआईओएस ने बताया कि पिछले वर्षों में शिकायतें मिली थीं कि कुछ विद्यालय अभिभावकों पर दबाव बनाकर निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर करते हैं, जबकि एनसीईआरटी की पुस्तकों को नजरअंदाज किया जाता है। इसके अलावा कई स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से शुल्क वृद्धि किए जाने की भी शिकायतें सामने आई थीं।
इन सभी अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई विद्यालय इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
रोहतास ३० मार्च २६ * डीडीयू मंडल को मिला जीएम का ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड,पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में रहा सर्वश्रेष्ठ
पूर्णिया बिहार 29 मार्च 26* पूर्णिया में पुलिस पर फायरिंग : एसपी सुश्री स्वीटी सेहरावत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
नोयडा 30 मार्च 26*अखिलेश यादव पर बीजेपी के गुर्जर विधायक का बड़ा हमला*