पूर्णिया बिहार 28 मार्च 26 *रामभक्तों का उमड़ा जनसैलाब, महापौर विभा कुमारी और जितेंद्र यादव ने किया अभिवादन
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़ चैनल
बिहार : पूर्णिया के ह्रदय स्थली आर एन साह चौक पर अवस्थित प्रसिद्ध श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति के सदस्यों ने शनिवार को आर एन साह चौक पर लाखों की संख्या में उमड़े रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर भावविभोर कर दिया। समिति ने स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल हजारों रामभक्तों को महाभोग प्रसाद, मैंगो जुस, और शीतल पेय पिलाकर स्वागत और अभिनन्दन किया। इस अवसर पर पूर्णिया नगर निगम के महापौर विभा कुमारी और कांग्रेस पार्टी के पूर्णिया के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने भी शोभायात्रा में हिस्सा लिया और रामभक्तों का अभिवादन किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने शोभायात्रा के सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन के अधिकारियों को भी महाभोग प्रसाद और पेयजल उपलब्ध कराया। मंदिर समिति के सेवा भाव से रामभक्तों में काफी खुशी देखी गई। जिला प्रशासन और अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों ने भी श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों ने श्रीराम जानकी महावीर मंदिर समिति आर एन साह चौक पूर्णिया की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति द्वारा रामभक्तों के स्वागत के लिए बड़े बड़े स्वागत द्वार बनाए गए थे। मंदिर समिति के सेवा भाव, उत्कृष्ट और व्यापक व्यवस्था रामभक्तों को रुकने पर विवश कर रहा था।

More Stories
जयपुर 28 मार्च 26*NHAI ने टोल दरें बढ़ाईं, बस और ट्रक चालकों पर बढ़ा बोझ।*
बाड़मेर28 मार्च 26*धनाऊ अघोषित बिजली कटौती से धनाऊ तहसील मुख्यालय पर हाहाकार.
कानपुर देहात28मार्च26*मा0 प्रभारी मंत्री जी ने विकास खंड कार्यालय परिसर डेरापुर में अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा का किया अनावरण*