रोहतास 24 मार्च 26*मेगा ड्राइव: सासाराम – आरा रेलखंड में चला सघन टिकट जांच अभियान*
_____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक: 24.03.2026, मंगलवार
डीडीयू मंडल द्वारा बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा की रोकथाम हेतु लगातार सघन जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 24.03.2026, मंगलवार को सासाराम स्टेशन सहित सासाराम-आरा रेलखंड में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।
टिकट चेकिंग स्टाफ एवं सुरक्षा बल की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, पैदल पुल, प्रवेश/निकास द्वारों पर टिकट जांच की गई। साथ ही आवागमन वाली ट्रेनों में भी सघन जांच की गई। यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई एवं जागरूकता भी बढ़ाई गई।
आज के अभियान में कुल 282 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए, जिनसे जुर्माने के रूप में लगभग 82 हजार रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। चेकिंग के दौरान टिकट काउंटरों पर सामान्य से अधिक भीड़ देखी गई।
रेल प्रशासन सभी यात्रियों से अनुरोध करता है कि वे सदैव उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें। टिकट काउंटर, वेबसाइट, रेलवन मोबाइल एप एवं एटीवीएम के माध्यम से टिकट लेना अब और भी सरल हो गया है। बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय अपराध है।

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ