March 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26* डीएम ने बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स का प्रशस्ति पत्र और मिडिल से क्या सम्मानित

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26* डीएम ने बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स का प्रशस्ति पत्र और मिडिल से क्या सम्मानित

पूर्णिया बिहार 24 मार्च 26* डीएम ने बिहार इंटरमीडिएट टॉपर्स का प्रशस्ति पत्र और मिडिल से क्या सम्मानित

पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक

पूर्णिया बिहार : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य स्तर पर और पूर्णिया जिला स्तर पर परचम लहराने वाले विद्यार्थियों को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) श्री रवींद्र कुमार प्रकाश और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) श्री अविनाश कुमार अमन एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में स्टेट टॉपर का विशेष सम्मान: कला संकाय (Arts stream) में पूरे बिहार राज्य में द्वितीय स्थान (2nd Rank) तथा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर पूर्णिया का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्र मो. लकी अंसारी को जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
तीनों संकायों के जिला टॉपर्स जिन्हें किया गया पुरस्कृत: लकी अंसारी के अलावा, विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) और कला (Arts) संकाय के शीर्ष जिला टॉपर्स को उनकी इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुए मेधावी छात्र क्रमशः –
कला संकाय (Arts):
प्रथम स्थान: मोहम्मद लकी अंसारी,
द्वितीय स्थान : तन्नू कुमारी एवं अबुजर (संयुक्त रूप से)
तृतीय स्थान: मोहम्मद अरमान
वाणिज्य संकाय (Commerce):
प्रथम स्थान: रोहित कुमार सुराणा
द्वितीय स्थान: श्रेया राज
तृतीय स्थान: रिया सिंह एवं देवांशु कुमार सत्यम (संयुक्त रूप से)
विज्ञान संकाय (Science):
प्रथम स्थान: यश राज
द्वितीय स्थान: काज़ी निसार अहमद
तृतीय स्थान: शिवशक्ति कुमार एवं मो. इकबाल (संयुक्त रूप से)
मौके पर जिलाधिकारी द्वारा डॉ. कलाम साहब की पुस्तक भेट कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने विद्यार्थियों को देश के पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वारा लिखित पुस्तकें भेंट कीं। छात्रों को डॉ. कलाम के जीवन, उनके संघर्षों और उनके महान विचारों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार प्रकाश ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया और जिला प्रशासन को हृदय से धन्यवाद दिया।

Taza Khabar