रोहतास 22 मार्च 26**मंडल रेल प्रबंधक द्वारा यार्ड निरीक्षण सेफ्टी व संचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा*
_________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
दिनांक: 22 मार्च 2026
आज मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के यार्ड क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अप डिपार्चर यार्ड- लाइन संख्या 1 तथा रिलीफ लाइन में संचालित गतिविधियों का विशेष रूप से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा अप डिपार्चर यार्ड- लाइन संख्या (1) सहित वहां शंटिंग मूवमेंट का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी प्रक्रियाओं को सदैव पूर्ण सतर्कता एवं संरक्षा मानकों के अनुरूप संपन्न करते रहने के निर्देश दिए। शंटिंग कार्य के दौरान प्रत्येक मूवमेंट पर सतत निगरानी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, रिलीफ लाइन में चल रहे स्लीपर रिन्यूअल कार्य व आवागमन का भी निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यस्थलों पर संरक्षा प्रोटोकॉल, कार्य की गुणवत्ता तथा समन्वय व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संभावित कमियों की पहचान पर विशेष जोर दिया गया तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। यार्ड संचालन की दक्षता एवं संरक्षा रेलवे की प्राथमिकता है।

More Stories
*भागलपुर बिहार 22/06/26*प्रमंडल स्तर पर संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा*
*भागलपुर बिहार 22/06/26*“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत लगभग 20 मामलों की हुई सुनवाई*
अयोध्या22जून26*भेलसर–सुजागंज मोड़ पर खेल मैदान की भूमि पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में रोष