मिर्ज़ापुर 22 मार्च 26*संघ शताब्दी वर्ष एवं हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य मे मीरजापुर मे निकला विराट पथ संचलन
0 हम विश्वबंधुत्व थे, दुनिया ने हमे विश्वगुरु कहा, आज फिर भारत विश्वगुरु की ओर अग्रसर: प्रांत प्रचारक
0 स्वामी दयानंद ने वेदोंयानी ज्ञान की तरफ लौटो, डॉक्ट हेडगेवार ने संस्कृति और स्वाभिमान की ओर लौटो पर किया काम
0 पूरे विश्व मे भारत को आज फिर से आशा भरी निगाहों से देखा जा रहा: प्रांत प्रचारक रमेश
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मिर्जापुर। संघ शताब्दी वर्ष एवं हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मीरजापुर के तत्वावधान में नगर मे विराट पथ संचलन रविवार, 22 मार्च को निकाला गया, जिसमे मीरजापुर नगर सहित जिले के विभिन्न खंडो से आये पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवको ने प्रतिभाग किया। स्वयंसेवक सफेद शर्ट, खाकी पैंट और काली टोपी पहने अपने हाथो मे दंड लिए अनुशासित पंक्तियों में कदमताल करते हुए चल रहे थे। तयं मार्ग पर हिंदू समाज द्वारा जगह जगह स्वागत द्वार भी बनाए गये थे, जहा पुष्पवर्षा कर संचलन का भव्य स्वागत किया गया।
पथ संचलन बीएलजे मैदान महुअरिया से निकलकर गिरधर चौराहा, बेलतर, डंकीनगंज, तेलियागंज, अनगढ़ रोड होते हुए शुक्लहा, तहसील चौराहा के रास्ते पुन: बीएलजे मैदान मे पहुचकर समाप्त हुई। संचलन में बाल, तरुण और प्रौढ़ स्वयंसेवकों की भारी उपस्थिति रही। पथ संचलन से पूर्व कार्यक्रम स्थल बीएलजे मैदान मे मुख्य वक्ता काशी प्रांत प्रचारक रमेश जी का पाथेय प्राप्त हुआ। मंचासीन अतिथिगण प्रांत संघचालक अंगराज, जिला संघचालक शरद चंद्र उपाध्याय एवं अध्यक्षता कर रहे मीरजापुर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह ने संघ संस्थापक डा. हेडगेवार के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया। तत्पश्चात मंच परिचय जिला कार्यवाह प्रविंद्र शर्मा ने कराया।

More Stories
सतना7मई26*सतना सेंट्रल जेल की सहायक अधीक्षक फिरोजा खातून ने कैदी से रचाई शादी*
उत्तर प्रदेश7मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
उन्नाव7मई26*सृष्टि कल्याण के लिए हुयी द्वादश ज्योतिर्लिंग की स्थापना…विज्ञानानंद सरस्वती महाराज