March 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या२१मार्च२६*बिजली पोल में करंट से गाय की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

लखनऊ 22 मार्च 26* यूएनआई पर हमले की एआईपीएफ ने की कड़ी निंदा• प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़ा हो नागरिक समाज

लखनऊ 22 मार्च 26* यूएनआई पर हमले की एआईपीएफ ने की कड़ी निंदा• प्रेस की स्वतंत्रता के लिए खड़ा हो नागरिक समाज

लखनऊ, 22 मार्च 2026, देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसी यूनाइटेड न्यूज इंडिया (यूएनआई) के नई दिल्ली रफी मार्ग स्थित कार्यालय पर दिल्ली पुलिस द्वारा किए हमले और उसे बलात खाली कराने की ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की राष्ट्रीय कार्य समिति ने कड़ी निंदा की है। कल केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत दिल्ली पुलिस ने यूएनआई दफ्तर में काम कर रहे पत्रकारों व कर्मचारियों को बलपूर्वक बाहर कर दिया। यहां तक कि महिला पत्रकारों के साथ हद दर्जे की बदसलूकी की गई और उन्हें अपमानित किया गया। कर्मचारियों को अपना जरूरी सामान ले जाने का समय भी नहीं दिया गया।
पुलिस प्रशासन का तर्क है कि पीटीआई और यूएनआई के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में चल रहे वाद में फैसले के बाद उसने यह कार्यवाही की है। जबकि पत्रकारों का यह कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया के विकल्प अभी मौजूद थे और सुप्रीम कोर्ट में जाने की तैयारी की जा रही थी। पत्रकारों का यह भी कहना है कि प्रशासन का रवैया बेहद सख्त और दमनात्मक था।एआईपीएफ मानता है कि दरअसल मोदी सरकार द्वारा लोकतांत्रिक संस्थाओं और प्रेस की स्वतंत्रता पर जारी हमले का ही यह एक उदाहरण है। इधर संकट में धिरी मोदी सरकार ने प्रेस और पत्रकारों पर हमले तेज कर दिए हैं। न्यूज़ 4 पीएम के यूट्यूब और फेसबुक को चैनल को बंद कर दिया गया है। एलपीजी गैस संकट की कवरेज कर रहे पत्रकारों की पूरे देश में पिटाई और गिरफ्तारी हो रही है और उन पर मुकदमे कायम कराये जा रहे हैं। जो कि लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है। एआईपीएफ ने देश के सभी लोकतंत्र पसंद नागरिकों व राजनीतिक दलों से प्रेस की स्वतंत्रता पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ खड़े होने की अपील की है।

राष्ट्रीय कार्य समिति की तरफ,

एस. आर. दारापुरी,
राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट।

Taza Khabar