कौशाम्बी 20 मार्च 26*राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का छाठवां दिन स्वच्छता के लिए रहा समर्पित*
*कौशाम्बी।* महामाया राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर प्राथमिक विद्यालय पाता मंझनपुर में बुधवार को छठवें दिन की शुरुआत योगाभ्यास से प्रारंभ हुआ वरिष्ठ शिविरार्थियों टीम ई (स्वच्छता समिति-आदित्य शर्मा,मुस्कान आँचल त्रिपाठी, सेजल दीपांजली आदि के द्वारा शिविर में स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम किये साथ ही अम्बेडकर नगर वॉर्ड क्षेत्र में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया गया साथ ही स्वच्छता समिति के द्वारा ही शिविर में अनुशासन को संभाला। टीम-बी नीलम मौर्या अंतिमा स्मिता,अमृता आदि के द्वारा मंच संचालन करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया वंदे मातरम् सेवा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हिमांचल मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् डॉ आनन्द कुमार ने मुख्य अतिथि का वाचिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे लिए अति आवश्यक है उन्होंने सूर्य की महत्ता को प्रदर्शित करते हुए कहते हैं कि सूर्य को प्रातःकाल जल का अर्घ देना चाहिए जिससे हमें असीम ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए स्वयंसेविकाओं को सफाई के लिए प्रेरित किया तथा अपने द्वारा किये गए अनुभवों को साझा किया भोजन के पश्चात् बौद्धिक सत्र के उपरांत अम्बेडकर नगर वॉर्ड में पर्यावरण विषय पर रैली निकाली गई एवं नुक्कड़ नाटक टीम संजना सोनी अमृता सिंह नगीना तनु विश्वकर्मा सोनाली मौर्य आदि के द्वारा पर्यावरण विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन टीम बी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ आनन्द कुमार मानवेंद्र,अजय सहित समस्त स्वयंसेवक स्वयंसेविकाओं उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 20 मार्च 26*कन्या विवाह योजना के अन्तर्गत पात्र निर्माण श्रमिक करें आवेदन*
कौशाम्बी 20मार्च 26**जिलाधिकारी ने की संचारी रोग नियन्त्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक*
कौशाम्बी 20 मार्च 26*रमजान के महीने के जुमे की अलविदा की नमाज को लेकर संदीपन घाट थाना पुलिस विभिन्न गांवों में रही मौजूद*