कौशाम्बी 20 मार्च 26*शाम होते ही विद्युत कटौती से आक्रोशित जनता ने किया प्रदर्शन*
*भरवारी के वार्ड 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर,परसरा और 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा मौली में प्रतिदिन शाम होते ही होती है बिजली कटौती*
*भरवारी कौशाम्बी* नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर,परसरा और 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा मौली में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पावर हाउस में प्रदर्शन किया और विद्युत सप्लाई में सुधार किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है लगातार विद्युत कटौती होने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं और उनका आक्रोश सड़क पर आ गया है नगर पालिका भरवारी के वार्ड नम्बर 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर परसरा एवं वार्ड नं. 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावा मौली में प्रतिदिन शाम होते ही बिजली कटौती की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को भरवारी पावर हाउस में प्रदर्शन किया,इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं का एक ज्ञापन भी विद्युत अधिकारियों को सौंपा है।
नगर पालिका पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 2 सुहेलदेव नगर चंदीपुर, परसरा व वार्ड नम्बर 9 सुभाष चंद्र बोस नगर मझियावां , मौली इन दोनों वार्ड की आबादी लगभग पांच हजार के आसपास है। इन दोनों वार्डों में विद्युत सप्लाई नगर पालिका परिषद भरवारी के विद्युत उपखंड द्वारा संचालित चायल फीडर से होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पांच महीनों से प्रतिदिन शाम को अँधेरा होते ही बिजली काट दी जाती है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंभीर असुविधा उत्पन्न हो रही है। यह समस्या विशेष रूप से इन्हीं दो वार्ड में ज्यादा है। योगी सरकार बेहतर विद्युत सप्लाई की बात कर रही है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी लगातार बिजली कटौती कर उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं
विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटौती से विद्यार्थी एवं परीक्षार्थियों की पढ़ाई-लिखाई पूरी तरह बाधित हो रही है।महिलाएँ, बुजुर्ग एवं छोटे बच्चे अंधेरे में असुरक्षित महसूस करते हैं। रात के समय किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति में भी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं हो पाती, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त रोष व्याप्त है।इसी गम्भीर समस्या को मद्देनज़र शुक्रवार को दोनों वार्डों के सैकड़ों लोगों ने वार्ड के सभासद प्रतिनिधि एडवोकेट घनश्याम पासी के नेतृत्व में भरवारी पावर हाउस का घेराव कर अधिकारियों से अपनी समस्याएं बताई और समस्या का मांग पत्र उपखंड के अवर अभियंता को सौंपा हुए समस्या का समाधान करने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान अमित विश्वकर्मा,शुभम कुमार अजय हेमलता,मोहित,लक्ष्मी देवी, राम सिंह,शिव प्रकाश,राजेश,लकी दिवाकर,अमित,जगरूप,बजरंग गौतम,संजय कुमार सहित सैकड़ों विद्युत उपभोक्ता प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे
*राजू सक्सेना पत्रकार अखंड भारत संदेश समाचार पत्र भरवारी जनपद कौशांबी*

More Stories
पूर्णिया बिहार3जुलाई26* नेवालाल चौक फायरिंग कांड का खुलासा, SIT-DIU की त्वरित कार्रवाई में 4 अपराधी गिरफ्तार,
उत्तर प्रदेश4अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सहारनपुर4अगस्त26*कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज़ा..*