March 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 20 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 20 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली 20 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

👇
*===============================*

*1* सुप्रीम कोर्ट बोला-वनतारा में किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ, करणार्थम विरम फाउंडेशन की याचिका खारिज; पिछले साल की SIT रिपोर्ट को सही ठहराया

*2* राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया, संत ने राधे-राधे कहा; परिवार के साथ मुर्मू वृंदावन पहुंचीं, 25 मिनट चर्चा की

*3* नागपुर में भागवत बोले- युद्ध स्वार्थी हितों का परिणाम, दुनिया के कई देशों को भरोसा- केवल भारत ही खत्म करवा सकता है ईरान-इजराइल जंग

*4* महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि युद्ध स्वार्थ का परिणाम है और आज दुनिया को संघर्ष की नहीं बल्कि समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से मानवता के धर्म का पालन करता आया है, जबकि अन्य लोग केवल शक्तिशाली के जीवित रहने के सिद्धांत में विश्वास करते हैं।

*5* केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी

*6* ‘होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे’, निर्दोष लोगों की मौत पर भारत का सख्त रुख

*7* असम CM हिमंता ने नॉमिनेशन भरा, गुवाहाटी में रोड-शो किया, बंगाल में IAS-IPS के ट्रांसफर पर TMC सांसद हाईकोर्ट पहुंचे, ममता आज मेनिफेस्टो जारी करेंगी

*8* केरल में चुनाव का एलान हो गया है। चुनावी हलचल के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि केरल के लोग अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने राज्य में यूडीएफ की सरकार बनाने की वकालत की। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा ‘टीम यूडीएफ ही टीम केरलम है

*9* कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार में नए चेहरों को शामिल करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कहा कि मंत्रिमंडल में बदलाव का अंतिम फैसला पूरी तरह से कांग्रेस आलाकमान और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के विवेक पर निर्भर है। हालांकि, पर्दे के पीछे की राजनीति अब सड़क और बैठकों तक आ गई है।

*10* क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में एंट्री मिली है। लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई

*11* HPCL IOCL समेत सभी आयल कंपनियों ने अपने प्रीमियम यानी पावर पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, हालांकि राहत की बात यह है कि आम गाड़ियों में इस्तेमाल होने वाले रेगुलर पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे मिडिल क्लास को फिलहाल पुरानी कीमतों पर ही राहत मिलती रहेगी

*12* गुजरात में गैस की किल्लत, प्रवासी मजदूर गांव लौट रहे, लोग बोले- सिलेंडर ₹5 हजार में मिल रहा, फ्लैट में चूल्हा नहीं जला सकते

*13* गैस फील्ड पर हमले को लेकर ट्रंप-नेतन्याहू में दरार, US राष्ट्रपति बोले- मैनें ऐसा करने के लिए नहीं कहा था

*14* इस्राइल ने सीरिया में बरसाए बम; आईडीएफ के हमले में IRGC प्रवक्ता अली मोहम्मद की मौत

*15* रुपया 93.24 के रिकॉर्ड लो पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर; विदेशी सामान महंगा होगा, लेकिन एक्सपोर्टर्स को फायदा

*16* राजस्थान में ओले; एमपी-यूपी, बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस में बदलाव के चलते अफगानिस्तान, पाकिस्तान और भारत में मौसम बदला

*17* अच्छी बढ़त के साथ कारोबार के बाद उपरी स्तर से फिसला बाजार, सेंसेक्स निफ्टी फिलहाल दोनों हरे निशान पर
*================================*

Taza Khabar