पूर्णिया बिहार 18 मार्च 26 _पूर्णिया में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव: मतदाताओं ने दिखाया उत्साह_
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी तक
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की निगरानी में शांतिपूर्ण पैक्स चुनाव संपन्न हुआ। पैक्स निर्वाचन कार्यक्रम 2026 के तहत कसबा प्रखंड के लखना पैक्स और बी०कोठी प्रखंड के निपानिया पैक्स में मतदान हुआ।
लखना पैक्स में 589 मतदाताओं में से 57.46% ने मतदान किया, जबकि निपानिया पैक्स में 505 मतदाताओं में से 57.45% ने मतदान किया। चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में निर्वाचन कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए थे। उन्होंने मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से चुनाव सफल हुआ।

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 मई 26 *SP स्वीटी सेहरावत ने लगाया जनता दरबार*
चंडीगढ़14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर💁🏻♂️हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें*
नई दिल्ली14मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*