*ब्रेकिंग*
उन्नाव18 मार्च 26*नवाबगंज चौकी इंचार्ज पर लगा गंभीर आरोप*
उन्नाव के नवाबगंज चौकी इंचार्ज मुकुल दुबे पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि चौकी इंचार्ज और उनके साथ दो-तीन सिपाहियों ने अभियुक्तों से मिलकर उसे और उसकी बेटियों को परेशान और प्रताड़ित किया।
महिला ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया कि 2 फरवरी को उसके घर में बिजली का कनेक्शन काट दिया गया था, जिसके बाद उसने विरोध किया तो अभियुक्तों ने उसकी बेटी का गला दबाया और उसे बुरी तरह से मारा-पीटा। महिला ने आरोप लगाया है कि चौकी इंचार्ज ने अभियुक्तों का पक्ष लिया और उसे धमकाया।
महिला ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी बेटियों के साथ मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या कर लेगी। महिला ने अपने आरोपों के समर्थन में ऑडियो और वीडियो भी उपलब्ध कराने की बात कही।
More Stories
लखनऊ13अगस्त26*यूपी में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ी।
कानपुर नगर13अगस्त26*पतारा गांव में प्रेग्नेंट दलित युवती की हत्या, गांव किनारे मिला शव*
मथुरा13अगस्त26*एसडीएम सीपी सिंह ने दिव्यांग माँ बाप की चार सन्तानो को गोद लिया।