रोहतास 18 मार्च 26*बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा आम जनता के लिए नोट एवं सिक्का विनिमय मेले का आयोजन*
____________________________________
डेहरी रोहताससे संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻
रोहतास *भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रोहतास जिला में कार्यरत बैंक कर्मियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया। साथ ही, बैंक नोटों की सुरक्षा विशेषताओं तथा असली-नकली नोटों की पहचान पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य बैंकों द्वारा आम जनता को आसानी एवं त्वरित रूप से कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराना तथा नकली नोटों के प्रसार की रोकथाम किया जाना है।
इसके अतिरिक्त, आम जनता की सुविधा एवं जागरूकता बढ़ाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक मेन ब्रांच सासाराम, पंजाब नेशनल बैंक, सासाराम और बैंक आफ़ इंडिया, डेहरी (रोहतास) में नोट एवं सिक्का एक्सचेंज मेले का भी आयोजन किया। मेले के माध्यम से जनता को सरलता से गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई गयी। इस दौरान जनता को यह जानकारी दी गयी की गंदे/कटे-फटे नोटों एवं सिक्कों के बदले जाने की सुविधा हर बैंक शाखा में, बिना बैंक खाते के भी, समान रूप से उपलब्ध है, जिसका वे लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान आम नागरिकों के बीच नोट तथा सिक्का विनिमय सुविधा से संबन्धित नॉलेज कार्ड भी वितरित किए गए।
इन कार्यक्रमों में बैंक कर्मियों तथा आम जनता को कटे-फटे तथा गंदे नोटों के बदले जाने की प्रक्रिया समझाने, नकली नोटों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

More Stories
कानपुर नगर17जून26*सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग*
लखनऊ17जून26*दम्पति शिक्षकों का शिक्षा निदेशालय पर प्रदर्शन, स्थानांतरण नीति में संशोधन की मांग।
रोहतास17जून26*विवाह पंजीकरण आज की आवश्यकता : काजी- ए- शरियत* डेहरी/ रोहतास से संवाददाता मोहम्मद