पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26 *राज्यसभा चुनाव परिणाम: एनडीए गठबंधन की जीत पर जश्न, विरोधी दलों में मायूसी
*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपीआजतक
पूर्णिया बिहार : पूर्णिया में राज्यसभा चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है, जबकि विरोधी दलों के बीच मायूसी छाई हुई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने एक बयान जारी कर सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई दी है और शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
उन्होंने कहा कि हार से बौखलाए विरोधी दल अनर्गल प्रलाप करने में लगे हुए हैं और एनडीए गठबंधन पर मिथ्या आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने खरीद-फरोख्त का काम किया है। श्री दीपक ने कहा कि विरोधी अपनी गलती नहीं देखते हैं और अपने विधायकों को संभाल कर नहीं रख पाते हैं, उनके विधायक उन्हें धोखा देते हैं और वोट देने नहीं आते हैं।
उन्होंने कहा कि आरोप लगाने के पूर्व ऐसे दलों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। एनडीए गठबंधन की जीत से स्पष्ट है कि जनता का समर्थन उनके साथ है और वे विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है और यह साबित करता है कि जनता का विश्वास उनके नेतृत्व में है।

More Stories
भागलपुर04/08/2026*सतत् जीविकोपार्जन एवं वृद्धजन पेंशन योजना का किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार*
लखनऊ4अगस्त26*अखण्ड आर्यावर्त महासभा का पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय पर प्रदर्शन*
लखनऊ4अगस्त26*वेतन के बराबर धनराशि देने की सीएम योगी की घोषणा का स्वागत*