पूर्णिया बिहार 17 मार्च 26*पूर्णिया जिला पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज तक
पूर्णिया बिहार :पूर्णिया जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय ने नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए चयनित स्वास्थ्य सूचकांकों की समीक्षा की, जिसमें गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जाँच, प्रारंभिक त्रैमासिक पंजीकरण, गर्भवती महिलाओं के चार एएनसी (ANC) जाँच, हीमोग्लोबिन (HB) परीक्षण, आयरन-फोलिक एसिड (IFA) एवं कैल्शियम की निर्धारित मात्रा में वितरण शामिल हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों द्वारा दी जा रही प्रसव पूर्व सेवाओं की समीक्षा की और उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उनका नियमित फॉलो-अप एवं एफआरयू में प्रसव सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने मातृ एवं शिशु मृत्यु से संबंधित प्रतिवेदित आंकड़ों को पूर्ण रूप से एचएमआईएस (HMIS) पोर्टल पर दर्ज कराने का निर्देश दिया और जन्म के समय लिंगानुपात में कमी पाए जाने पर इसके कारणों की पहचान कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
उन्होंने 102 एंबुलेंस के संचालन एवं भ्रमण की स्थिति का अवलोकन किया और सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, संतोषजनक सेवा नहीं पाए जाने पर संबंधित एजेंसियों पर कटौती करने का भी निर्देश दिया।
जिलाधिकारी महोदय ने रूटीन इम्यूनाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एक वर्ष तक के पूर्ण प्रतिरक्षित बच्चों के टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की और शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

More Stories
महोबा26जून26*चरखारी की ऐतिहासिक धरोहर ने फिर पहनी शाही शान, ड्योढ़ी महल बना भव्य हेरिटेज होटल
महोबा 26जून26*चरखारी के भैरोगंज और चिन्तेपुरा वार्डों में गहराया पेयजल संकट, ‘हर घर जल’ योजना पर उठे सवाल
सुल्तानपुर26.06.2026*अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाए गये अभियान के अनुपालन में 2 अभियुक्त गिरफ्तार