March 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 17 मार्च 26*बुलेट ट्रेन की परियोजना में लगे पंख *बुलेट ट्रेनआधुनिक भारत की गति,शहरी विकास की नई दिशा देगी*

नई दिल्ली 17 मार्च 26*बुलेट ट्रेन की परियोजना में लगे पंख *बुलेट ट्रेनआधुनिक भारत की गति,शहरी विकास की नई दिशा देगी*

नई दिल्ली 17 मार्च 26*बुलेट ट्रेन की परियोजना में लगे पंख *बुलेट ट्रेनआधुनिक भारत की गति,शहरी विकास की नई दिशा देगी*

लेखक : -बिनोद कुमार सिंह स्वतंत्र पत्रकार व स्तम्भकार

भारत आज एक ऐसे दौर से गुजर रहा है,जहाँ विकास की परिभाषा केवल सड़कों,पुलों और भवनों तक सीमित नहीं रही,बल्कि वह गति, समन्वय और सुविधा के समग्र अनुभव में परिवर्तित हो चुकी है। प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन मोड़ व अश्वनी वैष्णव के विजन में इसी बदलती सोच का सबसे सशक्त प्रतीक बनकर उभरी है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण बुलेट ट्रेन की परियोजना में पंख लग गए है।सर्व विदित रहे कि देश की बहुप्रतीक्षित बुलेट ट्रेन परियोजना,जो केवल एक तेज रफ्तार रेल सेवा नहीं,बल्कि आधुनिक शहरी जीवन शैली का आधार बनने की दिशा में अग्रसर है।आपको बता दें कि बुलेट ट्रेन स्टेशनों को जिस दृष्टिकोण से विकसित किया जा रहा है,वह अपने आप में एक नई अवधारणा को जन्म देता है।अब स्टेशन केवल यात्रा के प्रारंभ और अंत का स्थान नहीं रहेंगे,बल्कि वे शहर की परिवहन व्यवस्था के साथ एकीकृत होकर आधुनिक शहरी नेटवर्क का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेंगे।मल्टी- मॉडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) की यह अवधारणा यात्रियों को बिना किसी व्यवधान के एक परिवहन माध्यम से दूसरे माध्यम में सहज रूप से स्थानांतरित होने की सुविधा प्रदान करेगी।इस योजना के तहत स्टेशन परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का व्यापक विकास किया जा रहा है।बस,टैक्सी,निजी वाहन और अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों को एक ही स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से जोड़ने का प्रयास,भारतीय शहरों की लंबे समय से चली आ रही परिवहन अव्यवस्था को दूर करने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यह केवल यात्रा को आसान नहीं बनाएगा, बल्कि समय की बचत,ईंधन की खपत में कमी और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।सुत्रो के अनुसार स्टेशन प्लाज़ा को जिस प्रकार से डिजाइन किया जा रहा है,वह आधुनिक शहरी सौंदर्य और कार्यकुशलता का अद्भुत संगम प्रस्तुत करता है। यहाँ के चौड़े और सुरक्षित फुटपाथ, सुव्यवस्थित पिकअप एवं ड्रॉप ऑफ जोन,पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था, उन्नत संकेत प्रणाली,आधुनिक स्ट्रीट लाइटिंग और सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था – ये सभी सुविधाएँ मिलकर यात्रियों को एक सुरक्षित,सुविधाजनक और विश्वस्तरीय अनुभव प्रदान करेंगी। साथ ही,लैंडस्केपिंग और वृक्षारोपण के माध्यम से इन क्षेत्रों को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने का प्रयास भी सराहनीय है।
यदि हम इस परियोजना की प्रगति पर दृष्टि डालें,तो स्पष्ट होता है कि यह केवल कागजों तक सीमित योजना नहीं,बल्कि धरातल पर तेजी से आकार लेती हुई वास्तविकता है।सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर स्टील स्ट्रक्चर और रूफ शीटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और अब फिनिशिंग कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।प्लेटफॉर्म और कॉन्कोर्स क्षेत्र में फ्लोरिंग,क्लैडिंग और अन्य आंतरिक कार्यों की प्रगति इस बात का संकेत देती है कि यह स्टेशन शीघ्र ही अपनी अंतिम रूपरेखा में दिखाई देगा।
बिलिमोरा स्टेशन पर भी निर्माण कार्य उल्लेखनीय गति से आगे बढ़ रहा है।रेल और प्लेटफॉर्म स्तर की स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है और संरचनात्मक स्टील का कार्य भी समाप्त हो गया है।अब आर्किटेक्चरल फिनिशिंग और एमईपी कार्यों के माध्यम से इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है।आणंद स्टेशन की प्रगति विशेष रूप से उल्लेखनीय है।यहाँ न केवल स्लैब कास्टिंग और रूफ संरचना का कार्य पूरा हो चुका है,बल्कि लिफ्ट और एस्केलेटर भी स्थापित किए जा चुके हैं।यह दर्शाता है कि यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए इस परियोजना को किस गंभीरता से क्रियान्वित किया जा रहा है।
वडोदरा,भरूच और वापी स्टेशनों पर भी निर्माण कार्य विभिन्न चरणों में प्रगति पर है।कहीं स्लैब कास्टिंग पूरी हो चुकी है,तो कहीं संरचनात्मक स्टील का कार्य जारी है।यह समग्र प्रगति इस बात का प्रमाण है कि देश की यह महत्वाकांक्षी परियोजना योजनाबद्ध ढंग से आगे बढ़ रही है।इस पूरे प्रयास के पीछे केवल तेज गति से यात्रा कराने का उद्देश्य नहीं है, बल्कि एक ऐसे परिवहन तंत्र का निर्माण करना है जो टिकाऊ, समावेशी और भविष्य के अनुरूप हो। जब विभिन्न परिवहन साधनों को एकीकृत किया जाता है,तो वह केवल सुविधा ही नहीं बढ़ाता, बल्कि शहरों के समग्र विकास को भी गति देता है।आज के इस युग मे जब महानगरों में ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और अव्यवस्थित परिवहन बड़ी चुनौतियाँ बन चुकी हैं,ऐसे में बुलेट ट्रेन परियोजना एक आशा की किरण के रूप में सामने आती है। यह न केवल यात्रियों को तेज और सुरक्षित यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी,बल्कि शहरी नियोजन के नए मानक भी स्थापित करेगी।
संक्षेप में कह सकते है कि बुलेट ट्रेन परियोजना केवल एक परिवहन योजना नहीं,बल्कि आधुनिक भारत के सपनों का साकार रूप है। यह उस भारत की झलक प्रस्तुत करती है जो तेज,संगठित,पर्यावरण के प्रति संवेदनशील और भविष्य के लिए तैयार है।आने वाले वर्षों में जब ये स्टेशन पूरी तरह से विकसित होकर कार्य करने लगेंगे,तब वे केवल यात्रा के केंद्र नहीं,बल्कि आधुनिक जीवन के प्रतीक बनकर उभरेंगे।बुलेट ट्रेन आधुनिक भारत के निर्माण को गति,शहरी विकास की नई दिशा देगी*