March 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह

बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह

बिजनौर 17 मार्च 26*मौलाना डॉ. फुरकान ने दी ईद की मुबारकबाद, गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को बताया विकास की नई राह

बिजनौर। मौलाना डॉ. फुरकान मेहरबान अली अल मदनी ने देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद रोजेदारों के लिए अल्लाह का इनाम है और यह त्योहार मोहब्बत व भाईचारे का पैगाम देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद की नमाज़ से पहले गरीबों में फितरा बांटें, ताकि ग़रीब लोग भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें।
मौलाना ने साथ ही 747 किलोमीटर लंबे गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिलने को क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कुल 22 जिले को जोड़ेगा जो शामली जिले के गोगवान जलालपुर के पास से शुरू होकर गोरखपुर तक प्रस्तावित है। इसमें कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, रामपुर, बरेली, संभल, अमरोहा, मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली से होते हुए हरियाणा के पानीपत तक करीब 22 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसे प्रदेश के साथ कई अन्य राज्यों तक सफर आसान बना रहे हैं। सड़क मार्ग के निर्माण से दिल्ली-एनसीआर और पंजाब तक का सफर आसान होगा।
उन्होंने देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है। मौलाना डॉ. फुरकान ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके द्वारा लिखी किताब एक मजलिस की तीन तलाक़ एक वाक्या होती है तीन नहीं पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी हैदराबाद के चांसलर फिरोज बख्त अहमद ने इसे कुरान व सुन्नत की रोशनी में समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया है।
फिरोज बख्त अहमद के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी इस किताब की तारीफ़ की है। मौलाना डॉ. फुरकान के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने भी राय दी थी कि यह किताब मदरसों और हर उर्दू लाइब्रेरी में उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि
तलाक़ के बारे में और इस्लाम में हलाला मुरवज्जा
के नाजायज़ व हराम होने के बारे में लोगों को सही जानकारी मिल सके। उनका मानना है कि यह किताब मुस्लिम समाज में जागरूकता लाने और महिलाओं को न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।
मौलाना ने देश में अमन-ओ-सलामती, भाईचारा और आपसी मोहब्बत कायम रहने की दुआ की। उन्होंने कहा कि समाज में शांति, सौहार्द और एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना ही देश को मज़बूत बनाती है। और इस मौके पर मेरी तमाम मुसलमान भाईयों से अपील है कि वह सड़कों पर हरगिज़ नमाज़ न पढ़ें चाहे मस्जिदों में दो बार नमाज़ पढ़नी पड़े और हरगिज़ कोई ऐसा काम न करें के जिससे कानून व्यवस्था खराब हो। आपका भाई मौलाना डॉक्टर फुरकान मेहरबान अली अल मदनी,मेनेजर मदरसा माहदुल उलूमिल इस्लामिया व फुरकानिया हायर सेकेंडरी स्कूल,चांदपुर रोड बिजनौर।