मिर्ज़ापुर 15 मार्च 26*रोटरी-रोट्रेट विंध्याचल, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में लगा रक्तदान शिविर
यूपी आजतक – बसन्त कुमार गुप्ता
मीरजापुर, 15 मार्च 2026 रविवार*रोटरी क्लब विंध्याचल, रोट्रेट क्लब विंध्याचल, विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट एवं राबिन हुड आर्मी के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय धुंधी कटरा स्थित सुमंगल पैलेस (बिनानी धर्मशाला) में ‘रक्तधारा’ के तहत आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 32 रक्तदाताओ ने रक्तदान कर मीरजापुर में रक्तधारा बहाई।
वैसे रक्तदान महादान नारे के साथ लगे शिविर में रक्तदान के लिए कुल
50 योद्धाओं ने पंजीयन कराया लेकिन स्वास्थ्य परीक्षण और काउंसिलिंग के पश्चात 32 योद्दाओं ने रक्तदान किया।
रक्तदान शिविर के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र एवं नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने उपस्थित होकर रक्तदाताओ को आशीर्वाद प्रदान किया।
नगर विधायक ने उपस्थित लोगों से रक्तदान के प्रति अपनी उदासीनता खत्म कर आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान से कोई नुकसान नही होता और रक्तदान महादान है।
नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने भी लोगों को रक्तदान से होने वाले लाभों को बताते हुए रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
आयोजन के दौरान सभासद अलंकार जायसवाल के साथ ही रोटरी क्लब विंध्याचल की तरफ से अध्यक्ष सरीश सिंह, मयंक गुप्ता, महावीर सेठिया, संजय रैदानी, राजेन्द्र अग्रवाल, हिमांशु रस्तोगी,मनीष गुप्ता रोट्रेक्ट क्लब विंध्याचल की तरफ से सत्यम गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शुभम जायसवाल, प्रखर गुप्ता, प्रियांशु अग्रवाल, शिखर बरनवाल, विवेक राजपूत, रेनू गुप्ता, ज्योति उमर विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की तरफ से सचिव अभिषेक साहू,उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल सहित विनय कुमार, हर्षित वर्मा, आकाश तिवारी, मोहित सिंह,
राबिन हुड आर्मी की तरफ से आशीष अधिकारी, आशुतोष कुमार दुबे, अरविंद गुप्ता, निरंकार विश्वकर्मा इत्यादि उपस्थित रहें।

More Stories
अयोध्या15 मार्च 26*कुमारगंज पुलिस ने गल्ला व्यापारियों के साथ ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मुजफ्फरनगर 15 मार्च 26*चोरी के खुलासे की मांग को लेकर खतौली कोतवाल से मिला गुर्जर सद्भावना सभा का प्रतिनिधिमंडल 🤝🚔
लखनऊ 15 मार्च 26*शिक्षा में छात्राओं की भागीदारी एवं रोजगार सुनिश्चित करे सरकार: एन डी पी एफ