सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा, आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज*
*सहारनपुर*| जिलाधिकारी के निर्देश पर जिलेभर में गैस एजेंसियों और गोदामों की जांच के अभियान के तहत नकुड़ तहसील की संयुक्त टीम ने गंगोह ब्लॉक के गांव महंगी में छापेमारी कर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण का खुलासा किया। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए।जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशन में गठित टीम शुक्रवार को क्षेत्र में एलपीजी गैस की उपलब्धता, आपूर्ति, वितरण और स्टॉक की जांच कर रही थी। इसी दौरान पूर्ति निरीक्षक अतुल कुमार मनीषी, पूर्ति निरीक्षक अजय त्रिपाठी और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनय कुमार यादव की टीम ने गांव महंगी में छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक स्थान पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर अवैध रूप से भंडारित पाए गए। टीम ने मौके पर सिलेंडरों की गिनती कर जांच शुरू कर दी और मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई।

More Stories
*बांदा 27 जून 26*हिसार में बंधुआ बनाए गए 58 मजदूर मुक्त, यूपी-एमपी के बच्चे और महिलाएं भी शामिल –
बांदा 27 जून 26*के अस्तित्व को बचाने के लिए एकजुट हुए युवा और प्रबुद्ध जन:*
बांदा 27 जून 26*तुलसी शाखा बांदा में मनाया गया हिन्दवी स्वराज्य स्थापना दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को दी गई पुष्पांजलि*