पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
पूर्णिया बिहार से मोहम्मद इरफान कामिल की खास रिपोर्ट यूपी आज
पूर्णिया बिहार । पूर्णिया में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के लिए तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महानंदा सभागार में किया गया। जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना के प्रथम चरण’मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’—के लिए अधिकारियों और कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसमें जिला एवं चार्ज स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ जनगणना कार्य में लगाए गए अन्य शासकीय सेवक भाग ले रहे हैं।
*महत्वपूर्ण तिथियाँ:*- स्व-गणना (Self Enumeration): 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना: 2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक
जिला पदाधिकारी ने “जनगणना से जन कल्याण” के मूल मंत्र पर जोर देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया है। प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया है कि वे इस महाभियान में प्रगणकों का सहयोग करें और सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

More Stories
लखनऊ24अगस्त26*यूपी में मानसून सक्रिय, 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट – उन्नाव में गंगा उफान पर*
लखनऊ24अगस्त26*यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए राहत की खबर।
कानपुर नगर24अगस्त26*सावन के अंतिम सोमवार की छुट्टी के जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना?*