कौशाम्बी 13 मार्च 26*अलविदा जुम्मा की नमाज सकुशल सम्पन्न अपर पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
*कौशाम्बी।* रमज़ान माह के अंतिम शुक्रवार अलविदा जुम्मा की नमाज के अवसर पर पुलिस द्वारा जिले में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्र में जुम्मे की नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न संवेदनशील स्थानों मस्जिदों एवं नमाज स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा भ्रमणशील रहकर संबंधित थाना प्रभारियों एवं पुलिस बल को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए तथा नमाज के दौरान।कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने नमाज स्थलों के आसपास यातायात व्यवस्था,भीड़ प्रबंधन तथा शांति व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों धर्मगुरुओं एवं आयोजकों से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ नमाज अदा कराने में सहयोग प्राप्त किया गया। जनपदवासियों ने भी प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में नमाज अदा की। जनपद में अलविदा जुम्मा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे जनपद में। सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

More Stories
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त26 पूर्णियाँ विवि में गूँजा वंदे मातरम, पीजी परिसर से निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
पूर्णिया बिहार 14 अगस्त 26 *आत्मनिर्भरता की मिसाल बनी रेणु टीएलसी: 38 लाख से अधिक का कारोबार,